'बिग बॉस 6' धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में बढ़ रहा है। फिलहाल इस घर में 10 सदस्य बचें है और इस सप्ताह चार सदस्य नॉमिनेट हैं। लेकिन फिर भी बिग बॉस के घर में नएपन में कोई कमी नहीं आ रही है। यानी सीजन 6 को 'अलग 6' बनाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।
तभी तो पहले मड हाऊस को खत्म किया गया था और अब बिग बॉस के घर के एक बैडरूम को भी खत्म कर दिया गया है और सभी कंटेस्टेंट्स को एक रूम में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
इतना ही नहीं इस बार लक्जरी बजट टास्क में सफलता पाने वाली आम जनता को घर के लिए शॉपिंग करनी थी लेकिन ये शॉपिंग एकदम अलग अंदाज में की गई। आम जनता की सदस्य आश्का को अंधेरे में टॉर्च के सहारे स्टोर रूम घर के खाने का सामान लाना था जिसमें भी समय निश्चित था।
इतना सब तो ठीक था लेकिन अब बिग बॉस के घर में एक और तहलका होने वाला है और वो तहलका मचाएंगी बिपाशा बसु। जी हां, घर वालों को बिपाशा बसु अपने ही स्टाइल में एन्जॉय करवाने आ रही हैं।
अब देखना होगा कि 11वे सप्ताह तक आते-आते इस शो के सदस्यों को बिपाशा स्टाइल कितना पसंद आता है।