इस सीजन में छिपा है रहस्य
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के दिखाए गए प्रोमो के बारे में सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल और नया मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है।
पहला क्लू तो पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दोबारा देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है। अब मैं 'बिग बॉस 20' शुरू होने से पहले दर्शकों के सारे क्लूज जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
'बिग बॉस 20' में सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगा 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर
बता दें कि 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होगा। यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान इस नए सीजन के साथ एक बार फिर से होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। निर्माताओं ने अब तक प्रतियोगियों और प्रोमो में दिखाए गए रहस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।