चाहत पांडे-हेमा शर्मा
चाहत पांडे ‘बिग बॉस 18’ में काफी दिनों तक बतौर प्रतियोगी नजर आईं। वह करण की बजाय विवियन को जीतते हुए देखना चाहती थीं। चाहत कहती हैं कि विवियन साफ दिल के इंसान हैं। चाहत के अलावा हेमा शर्मा भी विवियन के साथ खड़ी नजर आईं। हेमा शर्मा ‘बिग बॉस 18’ के शुरुआती एपिसोड में ही शो बाहर हो गई थीं। वह भी फिनाले एपिसोड़ में पहुंचीं। हेमा शर्मा का कहना है कि वह हैरान हुईं जब करण का नाम विनर के लिए अनाउंस हुआ। वह कहती हैं, ‘मैं तो विवियन डिसेना को जीतते हुए देखना चाहती थी लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी शायद करण वीर मेहरा के नसीब में थी। उन्हाेंने इसके लिए मेहनत भी की है।’
करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे, मुंबई
श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका अर्जुन ने कहा कि वह करण वीर मेहरा की जीत से खुश हैं। वह कहती हैं, ‘वह शुरुआत से कहते थे कि विनर की ट्रॉफी उनकी है।देखिए उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।’ वह आगे कहती हैं, ‘जहां तक चूम दरांग और करण वीर मेहरा के रिश्ते की बात है तो वो दोनों एक-दूसरे का पसंद करते हैं। मैं घर जाकर चूम दरांग से बात करूंगी।’
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विनर बनकर खुश करण वीर मेहरा, पेड मीडिया के आरोप पर बोले-‘लाओ पैसे देता हूं’
शिल्पा शिडोरकर भी सपोर्ट करने पहुंचीं
शिल्पा शिडोरकर भी करण की जीत से खुश हैं, वह ‘बिग बॉस 18’ में करण के ही काफी क्लोज रहीं, दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बने। शिल्पा ने करण के लिए वोट भी कई बार दर्शकों से मांगे। वह भी करण को सपोर्ट करने के लिए फिनाले एपिसोड में पहुंचीं।