फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में होगी एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

Sun, 14 Oct 2018 06:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन

बिग बॉस 12 को एक महीना होने वाला है और शो से तीन कंटेस्टेंट की छुट्टी हो चुकी है और दो कंटेस्टेंट्स सीक्रेट रूम में बैठ घरवालों की एक-एक बात और हरकत पर नजर गढ़ाए हुए हैं। आज रात 14 अक्टूबर के शो में घर से एक कंटेस्टेंट बेघर हो जाएगा और एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो सकती है..

विज्ञापन

bigg boss - फोटो : self
बता दें कि सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे घर से लगभग बाहर हो गई हैं। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक उन्हें शो से निकाल दिया गया है। बता दें कि नेहा के जाने के बाद घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होनी तय मानी जा रही है। जिसके लिए सीक्रेट रूम में बैठे अनूप और श्रीसंथ इसके दावेदार बताए जा रहे हैं।

bigg boss
अब देखना यह है कि अनूप और श्रीसंथ में से किसको घर में दोबारा एंट्री मिलती है। बता दें कि घरवालों को अभी भी नहीं पता कि अनूप और श्रीसंथ सीक्रेट रूम में बैठकर उनको देख रहे हैं और अभी वो यह भी नहीं जानते हैं कि इन दोनों में से कोई घर के अंदर दोबारा भी आ सकता है।

bigg boss - फोटो : self
आज रात के शो में डांस रियलिटी शो का जलवा देखने को मिलेगा जिसमें कई डांसर्स अपना परफोर्म करेंगे। इस बीच इन डांसर्स के साथ सृष्टि, नेहा और करणवीर बोहरा भी अपने डांस की एक झलक दिखलाएंगे।
विज्ञापन

bigg boss
आखिर में, शो के वीकेंड का वार के चलते बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल शो में एक बार फिर नजर आएंगी। कल के शो में वह सलमान से ही मिली थी लेकिन आज वह घर में एंट्री कर जमकर मस्ती करती नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें