हैलो फ्रेंडस! रोजाना की तरह हम आज भी आपके लिए लेकर आए है बिग बॉस
के घर की खबरें। कल बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ जिससे दर्शक भी एक
पल को चौंक गए तो चलिए बताते हैं ऐसा क्या हुआ बिग बॉस 6 के घर में
और क्या कुछ खास रहा नौंवे दिन।
करिश्मा हुई काशिफ से खफा
सुबह के समय करिश्मा और काशिफ बात कर रहे थे। काशिफ का कहना था कि
बिग बॉस के घर से बाहर आते ही वो गूगल पर अपना नाम सर्च करने वाले
हैं तभी करिश्मा ने पूछ लिया कि फिर चाहे खबरें उनके अगेंस्ट हो तब
भी। काशिफ ने कहा कि वे बिग बॉस के घर में एक गेम खेलने आए है, इससे
उनकी रेप्यूटेशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इससे दोनों में तना-तनी हो
गई और बातचीत बीच में ही अचानक खत्म हो गई।
डेलनाज को देख राजीव हुए इमोशनल
सुबह के वक्त डेलू को देखते-देखते राजीव अचानक कुछ पंक्तियां पढ़ने
लगे और अचानक इमोशनल हो गए। पंक्तियां कुछ ऐसे थी-
रात भर जो ना हो बातें, तो फिर ऐसी बातों का मतलब क्या है,
तुमसे मिलकर भी ना मिल सकें, तो फिर उन्हें कहें मुलाकातें कैसे,
बड़े तूफानों में दिया जलता है, तो पूछे लोग उससे तू जलता है तो जलता
है कैसे,
उनकी एक नजर का है मुझे इंतजार, फिक्र जमाने की है उन्हें,
जब मेरी ही नहीं फिक्र, तो उस फिक्र को भला फिक्र कहूं कैसे
सना को चाहिए रीयल मर्द
लड़कियों के ग्रुप में गॉसिपिंग करते हुए सना ने अपने मन की बात
जाहिर की। सना का कहना था कि उन्हें किसी ऐसे लड़के की तलाश है
जिसमें स्पार्क हो, जो फनी हो, जो बातूनी हो, उनके साथ रोमांस करें,
उन्हें टाइम टू टाइम सरप्राइज दें, अटेंशन दे। यानी सना को तलाश है
रीयल मर्द की। सना की इस बात पर डेलू और उर्वशी उन्हें रीयल लाइफ की
सच्चाईयां समझाने लगी और कहने लगी कि प्यार में कोई सुध-बुध नहीं
होती। रीयल लव में कोई चीज मायने नहीं रखती। इस डिसकशन में करिश्मा,
सपना, आश्का सभी मौजूद थे।
राजीव ने बनाया एक्सपैरिमेंटल फूड
उर्वशी और आश्का ने खाने से छुट्टी ले ली तो राजीव को पूरा खाना
बनाना था। राजीव ने पालक और सोया की सब्जी बनाई। जिसमें उन्होंने
किसी की खास मदद नहीं लीं। हालांकि बाद में उनकी दाल कच्ची रह गई और
इससे आश्का-उर्वशी भी नाराज हो गए लेकिन खाना बनाने के दौरान राजीव
और डेलू के बीच कंसनटेशन भी हो गया।
छोटा बॉस का लक्जरी बजट टास्क
कैप्टन व्रिजेश को बिग बॉस ने लक्जरी बजट के लिए एक गुप्त टास्क
दिया। इस टास्क के दौरान सभी घरवाले कैप्टन को छोटा बॉस कहकर
बुलाएंगे और कैप्टन सिपाही की ड्रेस में सब पर ताना शाही करेगा और
गुप्त रूप से दिए गए बिग बॉस के कार्यों को घरवालों से बारी-बारी से
करवाएगा।
गुप्त कार्य के दौरान किसने क्या किया
कैप्टन छोटा बॉस व्रिजेश ने संपत को किसी से भी बात करने से मना
किया। यदि वो बात करना चाहती हैं तो उन्हें बाहर जाकर तीन बंदरों से
बात करनी होगी। वहीं राजीव को सबके लिए चाय बनाने का ऑडर्र दिया।
निकेतन को छोटा बॉस के आने-जाने पर दरवाजा बंद और खोलने का काम सौंपा
तो सिद्दू पाजी को सबको चाय पकड़ाने का। वहीं उर्वशी, आश्का , डेलनाज
को सास-बहू- वैंप के रोल में हर चीज लाउड करने के लिए कहा। फिर वो
रोना, हंसना, गुस्सा करना, चुगली करना, लड़ाई-झगड़ा, कुछ भी काम हो।
ऐसे में उर्वशी ने बहू बनना स्वीकार किया तो डेलनाज ने वैंप का रोल
चुना। काशिफ कुरैशी को सारे गंदे बर्तन धोने का आदेश दिया गया। सना
को व्रिजेश के कपडों में से रूमाल निकालकर उन्हें धोने का काम दिया
गया।
असीम बना बली का बकरा
इन गुप्त कार्यों के चलते असीम को बिना बताए बली का बकरा बनाया गया।
जिसमें शायंतनी घोष को असीम से अपने प्यार का इजहार करने का काम दिया
गया। शायंतनी को असीम को यकीन दिलाना है कि डेलनाज के अलावा वो भी
असीम से बहुत प्यार करती हैं। इन सबके चलते शायंतनी ने तो असीम से
अपने दिल की बात कहीं लेकिन असीम बेचारा इससे कन्फ्यूज हो गया कि
क्या करें। वहीं डेलनाज शायंतनी से झगड़ा करने लगी कि उसकी नजर उसके
प्यार पर है। वहीं राजीव भी भड़क गया कि असीम डेलू को धोखा दे रहा
है। असीम इन सबमें बेहद घबरा गए और डेलनाज को समझाने लगे कि उन्हें
नहीं पता कि ये सब क्या हो रहा है, वे इस सबसे अनजान हैं। बहुत देर
तक ये नाटक चलता रहा। आखिरकार सबने मिलकर असीम का मजाक उड़ाया और
उन्हें सच्चाई बता दी कि वे सब उन्हें उल्लू बना रहे थे।
आखिरकार नौंवे दिन की ऐसे हुई समाप्ति
लक्जरी बजट के लिए दिनभर बिग बॉस के घरवालों ने बहुत मेहनत की और
आखिरकार सलमान के इन पंक्तियों से बिग बॉस 6 के नौंवे दिन यानी दूसरे
सप्ताह के दूसरे दिन की समाप्ति हुई।
''लोग कहते हैं कि दोस्ती इतनी मत करो कि दोस्त दिल पर सवार हो जाए
हम कहते हैं कि दोस्ती इतनी करो, कि दुश्मन को भी आपसे प्यार हो
जाए''