हैलो फ्रैंड्स! इस बार हम आपको बताएंगे कि आपका फेवरेट शो कौन से नंबर पर रहा। उसकी रेटिंग बढ़ी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा शो की रेटिंग के बारे में। ध्यान रहे ये रेटिंग 30 सितंबर से 06 अक्तूबर तक के शोज की है।
'दीया और बाती' और 'केबीसी'
पिछले सप्ताह बुद्धू बक्से पर सोनी टीवी पर आने वाला शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' और स्टार प्लस पर प्रसारित 'दीया और बाती' टॉप पर थे लेकिन इस बार ये बाजी उलट गई है। हालांकि 'दीया और बाती' अभी भी नंबर वन पर है और दूसरे नंबर पर सोनी टीवी पर प्रसारित शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 6' (केबीसी) आ पहुंचा है।
'बालिका वधु' और ‘साथ निभाना साथिया’
दर्शकों की फेवरेट आनंदी यानी कलर्स पर आने वाला शो 'बालिका वधु' हालांकि टॉप 10 में हैं लेकिन इस बार से चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं स्टार प्लस पर आने वाला शो 'साथ निभाना साथिया' हमारी टॉप 10 लिस्ट में नंबर तीन पर पहुंच गया है।
'इंडिया गॉट टैलेंट' और 'बड़े अच्छे लगते हैं'
कलर्स का रियैलिटी शो हमारी टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ हैं। 'इंडिया गॉट टैलेंट' को शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी ये शो अपना स्थान ज्यों का त्यों बनाए हुए है। वहीं 'बड़े अच्छे लगते हैं' की रेटिंग पहले के मुकाबले गिरने लगी है। पिछले सप्ताह ये नंबर दो पर था लेकिन इस सप्ताह ये नंबर सात पर पहुंच गया है।
'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'पवित्र रिश्ता'
स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' हमारी टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है वहीं जीटीवी का शो 'पवित्र रिश्ता' अभी भी हमारी टॉप 10 लिस्ट में है।
'देवो के देव महादेव' और 'पुनर्विवाह'
पिछले काफी समय से लाइफ ओके पर आने वाला शो 'देवो के देव महादेव' हमारी टॉप 10 लिस्ट में है। हालांकि अब इसकी रेटिंग काफी गिर गई है लेकिन फिर भी ये टॉप 10 में अभी भी शामिल है। वहीं जीटीवी का एक और शो 'पुनर्विवाह' भी हमारी टॉप 10 लिस्ट में शुमार है।
वीकेंड शोज
वीकेंड शोज में जहां केबीसी, इंडिया गॉट टैलेंट पहले ही टॉप 10 लिस्ट में आ चुके हैं वहीं सारेगामापा और सुरक्षेत्र भी काफी चर्चा में रहे। उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में ये शोज कुछ कमाल दिखा पाएं।
बेशक इस बार की रेटिंग में बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं हुए लेकिन कुछ धारावाहिक जहां लिस्ट से एकदम हट गए, वहीं कुछ नए धारावाहिक और रियैलिटी शो भी हमारी लिस्ट में अपना नाम शुमार करा चुके हैं।