फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में इस यूट्यूबर की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार तेज

Tue, 11 Jul 2023 06:55 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। इसके अलावा शो को दो हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है। दर्शकों को शो में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पिछले कुछ समय से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन

पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में होगी इस यूट्यूबर की एंट्री ?
कहा जा रहा है कि शो में पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी की एंट्री होने वाली है। इस बीच अब जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि एल्विश बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है दी गई है। वहीं, साइरस ब्रोचा ने बीते दिनों शो के होस्ट सलमान खान से गुजारिश की थी कि उन्हें इस शो से जाने दिया जाए, क्योंकि उनकी हेल्थ यहां पर काफी बिगड़ रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि साइरस घर से बेघर हो चुके हैं।

विज्ञापन

सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जानें कब होगा शो का फिनाले
बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड के वार में शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाने का एलान किया था, जिसके बाद से 'बिग बॉस OTT 2' के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है अब 13 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। हालांकि, इन खबरों मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें