फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: इन सेलेब्स ने ठुकराया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ऑफर, एक ने तो पोस्ट शेयर कर दी सफाई

Tue, 23 May 2023 09:43 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि  बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन का हिस्सा बनने से कई चर्चित चेहरों ने साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
आदित्य नारायण,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होने वाला है। शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब खबर सामने आई है कि बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन का हिस्सा बनने से कई चर्चित चेहरों ने साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी में नहीं नजर आएंगे राजीव सेन 
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन सलमान के इस विवादित शो का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अब खबर सामने आई है कि उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है। राजीव ही नहीं इंडियन आइडल के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा था, लेकिन अब उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट डालकर इस शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार किया।

आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

आदित्य ने स्टोरी शेयर कर दी सफाई
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस चीज को आपके लिए आसान बना देता हूं। खतरों के खिलाड़ी एक अकेला ऐसा रियलिटी शो था और होगा, जिसमें आपने मुझे देखा है। वह बहुत ही शानदार अनुभव था, जिसको मैं हमेशा चीयर करूंगा। बिग बॉस ओटीटी को उनके नए सीजन के लिए बधाई।"

विज्ञापन

फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फहमान खान नहीं भी नही है शो का हिस्सा
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य नारायण के अलावा इमली फेम फहमान खान ने भी सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। फहमान बतौर गेस्ट बिग बॉस सीजन 16 में नजर आए थे और इन दिनों वह कलर्स का शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' कर रहे हैं। इसके अलावा लॉक अप सीजन एक के विनर मुनव्वर फारुकी भी इस शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं, वह इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-  Chidiakhana: रवि किशन बोले, क्रिकेट के साथ अन्य खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी, जगह जगह हो स्टेडियम का निर्माण 

Sunny Leone: सनी के लिए आसान नहीं था एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर, जान से मारने की मिली थी धमकी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें