पुनीत सुपरस्टार और एमसी स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर आ रही है कि पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। यह पेज अब उपलब्ध नहीं है। इस खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो गुटों में बांट दिया है। दरअसल, बीते दिनों एमसी स्टैन को 'कड़ी मकोड़ा' बुलाने वाले पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर से जहां रैपर के फैंस बेहद खुश हैं। वहीं पुनीत सुपरस्टार के फैंस काफी नाराज हैं।
Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम
बता दें, पुनीत सुपरस्टार का 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लेने के बाद से ही एमसी स्टैन से उनका मतभेद चल रहा है। एमसी स्टैन रियलिटी शो के प्रीमियर एपिसोड में आए थे। घर में पुनीत के अनुचित व्यवहार के कारण उन्हें 24 घंटे के अंदर ही बीबी ओटीटी हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। घर से बाहर आने के बाद पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान और एमसी स्टैन की जमकर आलोचना की थी। इस वीडियो में पुनीत ने एमसी स्टैन की तुलना कीड़े मकोड़ों से की थी, जिसे सुनकर रैपर के फैंस भड़क गए। ऐसे में उन्हें पुनीत सुपरस्टार के अकाउंट को रिपोर्ट करना शुरू किया। अब जब पुनीत का अकाउंट बंद हो गया है तो सभी का मानना है कि यह एमसी स्टैन के फैंस के द्वारा की गई रिपोर्टिंग का हिस्सा है।
बता दें, इससे पहले अपने इन्हीं वीडियो के चलते कानूनी मुसीबत में फंस गए थे। दरअसल, पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के प्रशंसकों द्वारा उन्हें ऑनलाइन परेशान किए जाने के बाद भोपाल के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब देखना यह होगा कि इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पुनीत सुपरस्टार क्या एक्शन लेते हैं और एमसी स्टैन और उनके बीच की यह लड़ाई क्या मोड़ लेती है।
Emmy Awards 2023: 'एमी अवॉर्ड्स' देखने के लिए करना होगा इंतजार! 2024 तक के लिए किए गए स्थगित, यह है कारण