बता दें कि सीक्रेट रूम में बैठे श्रीसंथ और अनूप घर का जायजा ले रहे हैं। दोनों को दीपिका कक्कड़ सबसे ज्यादा चालाक लग रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ घरवालों ने काल कोठरी के लिए एक दूसरे पर आरोप मढ़ा। इस बीच ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने सृष्टि को इस सजा का पात्र माना तो वहीं जोड़ी में शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को जेल भेजने का फैसला लिया है।
इसके बाद करणवीर क्रिएटिविटी एरिया से उठते हुए डबल स्टेंडर्ड वाली बात बोलते हैं जिसपर सुरभि भड़क उठती हैं ऐसे में घर में दोनों के बीच लड़ाई भी हुई। सुरभि ने करनवीर चिंदी चोर कहकर बुलाया। वहीं, शिवाशीष-सौरभ और सृष्टि के काल कोठरी जाने के बाद बाकी बचे कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने नया टास्क दिया।
टास्क का नाम फ्लेश चार्ज टास्क है जिसमें सोमी को संचालक चुना गया है। ऐसे में 3 सदस्य ऐसे चुने गए जिन्हें घर में चार्ज होने (खेलने) की जरूरत है। इसमें पहला नंबर नेहा का आया। इसके बाद दीपक की जोड़ीदार उर्वशी और फिर दीपिका को चुना गया। एक-एक कर घरवालों ने इन तीनों कमजोर कंटेस्टेंट गलती बताई और दीपक ने यह मुकाबला जीत लिया चलते उन्हें घर में एक मोबाइल मिला।
आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नेहा पेंडसे और करनवीर बोहरा एक बार फिर नॉमिनेटेड हैं। बता दें कि दोनों ही सेलिब्रिटिज कंटेस्टेंट हैं।