सीजन 12 के कमजोर होने की पहली वजह यह है कि इस बार कॉमनर और सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स ज्यादा आकर्षित नहीं हैं। अगर एक बार को कॉमनर्स को अलग-थलग कर भी दिया जाए तो सेलिब्रिटिज कंटेस्टेंट्स में से ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है जिसे दर्शक ज्यादा पहचानते हो। इनमें करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ और नेहा पेंडसे टीवी स्टार्स जरूर हैं लेकिन उनका स्टारडम पिछले सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान और शिल्पा शिंदे के आगे बहुत बौना है।
बता दें कि शो को तकरीबन एक महीना होने वाला है और घर में हुए अबतक 5 से 6 टास्क में घरवालों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। टास्क में किसी भी घरवालें की रणनीति मजबूत नजर नहीं आती है। एक तरह से घर में विकास गुप्ता जैसे मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट की कमी खल रही है।
सीजन 12 के दिन ब दिन फ्लॉप होने की एक वजह यह भी है कि शो में इस बार कपल कहीं नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कपल के बीच होने वाली प्राइवेट बातें और इंटीमेट सीन शो को टीआरपी में टॉप पर ले जाते हैं। बात करें पिछले सीजन की तो प्रिंस नरुला-युविका चौधरी, अली मर्चेट- सारा खान, वीना मलिक-अश्मित पटेल, राजा चौधरी- संभावना सेठ और सीजन 11 में पुनीश-बंदगी ने घर का माहौल गरम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
बता दें कि इस बार शो में किसी विवादित हस्ती के नजर ना आने से भी लोग इस सीजन को नकार रहे हैं। क्योंकि शो के पिछले सीजन में राखी सावंत, कमाल आर खान, वीना मलिक, स्वामी ओम, राजा चौधरी और अर्शी खान जैसे कंटेस्टेंट्स ने शो में बड़ा बखेड़ा किया था जिसके चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ था।
आखिर में आपको बता दें कि शो में दिलचस्पी बढ़ाने में किचन काफी मायने रखता है। क्योंकि पिछले कई सीजन्स में किचन की खास पहचान दिखाई गई है जिसमें बात-बात पर लड़ाई हो जाया करती थी लेकिन करेंट सीजन में कौन किचन में क्या कर रहा है दर्शकों को पता ही नहीं चल रहा है।