फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Thakare: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे की लगी लॉटरी! गाड़ी खरीदने के बाद अब बिजनेस में हाथ आजमाते आएंगे नजर

Wed, 22 Mar 2023 10:43 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये की गाड़ी खरीदी थी।अब उन्होंने अपना नया बिजनेस शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शिव ठाकरे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये की गाड़ी खरीदी थी, जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में बने हुए थे। वहीं, अब उन्होंने अपना नया बिजनेस शुरू कर दिया है। जी हां, शिव ने 'ठाकरे चाय एंड स्नैक्स' नाम से मुंबई में एक रेस्त्रां ओपन किया है।

विज्ञापन

शिव ठाकरे - फोटो : social media
मुंबई में खोला रेस्त्रां 
उन्होंने हसलर हॉस्पिटैलिटी से कोलैबोरेट कर यह रेस्त्रां खोला है। बता दें कि इसी कंपनी के साथ 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने भी मुंबई में अपना रेस्त्रां ओपन किया है। उनका यह रेस्त्रां 'बुर्गीर' सर्व करता है।

यह भी पढ़ें-  Rajshree Ojha: पिता का साथ मिले तो बेटियां हर कामयाबी पा सकती हैं, निर्देशक राजश्री ओझा ने सुनाई दिल की बात
 

शिव ठाकरे - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

शिव ने हाल ही में इस रेस्त्रां का उद्घाटन किया,जो कि फूड और ड्रिंक्स प्रोवाइड करेगा। उनके इस आउटलेट में आपको 25 से ज्यादा वैराइटी की चाय और नाश्ता सर्व किया जाएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह गुड न्यूज शेयर की गई है। वहीं, इसके लोगो में उनकी एडिट की हुई इमेज भी बनाई गई है।



यह भी पढ़ें-  Sharad Kelkar: भगवान राम को आवाज देना कितना मुश्किल? शरद केलकर से सुनिए डबिंग की कहानी उनकी जुबानी
 
विज्ञापन

शिव ठाकरे - फोटो : social media

सेकेंड हैंड गाड़ियों के बाद खरीदी नई गाड़ी
बता दें कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई गाड़ी खरीदी है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया था कि सेकेंड हैंड गाड़ियों के बाद फाइनली उन्होंने नई गाड़ी खरीदी है। वहीं, शो से अब्दु रोजिक ने भी 'बिग बॉस 16' से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। शो से बाहर आने के बाद कई म्यूजिक वीडियो रिलीज किए। इस समय वह रमजान के पवित्र महीने में अपने घर पर दुबई में हैं। 

यह भी पढ़ें-  Indian Matchmaking: नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर बनेंगी जोड़ियां, 'इंडियन मैचमेकिंग' का तीसरा सीजन जल्द देगा दस्तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें