टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ उन्होंने जो यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, वह झूठा था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अभिनेत्री बेबिका धुर्वे ने शिल्पा का समर्थन किया है।
बेबिका ध्रुवे
- फोटो : इंस्टाग्राम@bebika.dhurve
शिल्पा के समर्थन में बेबिका धुर्वे
'बिग बॉस' फेम बेबिका धुर्वे ने शिल्पा के समर्थन में सामने आई हैं। शिल्पा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारतीय टीवी सेट्स और काम करने की जगहें इतनी तनावपूर्ण होती हैं कि यह इंसान की मानसिक और भावनात्मक शांति को खत्म कर देती हैं। यह आपको आर्थिक रूप से पूरी तरह से थका हुआ और कंगाल बना देती हैं। शिल्पा एक बहादुर और मजबूत इंसान हैं कि उन्होने इस बारे में खुलकर बात की। यही वजह है कि मैं अब टीवी शोज नहीं करती। रियलिटी टीवी असल में सबसे अच्छी चीज है।'
बेबिका ध्रुवे
- फोटो : इंस्टाग्राम@bebika.dhurve
शिल्पा ने क्यों किया केस?
भारती सिंह के पॉडकास्ट पर शिल्पा शिंदे ने कहा, 'मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस इसलिए दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। आखिरकार, मैं उस हालत से बाहर निकल गई क्योंकि मामला सुलझ गया था। उस वक्त किसी प्रोड्यूसर ने साथ नहीं दिया इसलिए केस किया।'
शिल्पा शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
सुलझ गया मामला
उन्होंने आगे बताया 'पुलिस तो एफआईआर करने के लिए यह बोलती है कि आपको बढ़ा-चढ़ाकर लिखना पड़ेगा। मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं। मैं आज उसी बेसिस पर बोल रही हूं कि वो आरोप झूठा था। मैं यह आज पहली बार कबूल कर रही हूं। बाद में हमारी पेमेंट सेटल हुई और मामला सुलझ गया।'
शिल्पा शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
शिल्पा ने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उनके और शो के मेकर्स के बीच के रिश्ते काफी बेहतर हो गए हैं। फिलहाल, शिल्पा शिंदे ने अपने खिलाफ हो रही इस ट्रोलिंग या विरोध पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।