टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने शो 'भाबीजी घर पर हैं!' के मेकर्स के साथ झगड़े पर एक बार फिर बात की है। 2016 में शो छोड़ने के लगभग एक दशक बाद, एक्ट्रेस ने माना कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे। शिल्पा के मुताबिक उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई क्योंकि उन्हें लगा कि उस समय उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था। बाद में मामला सुलझ गया। उनके पेंडिंग पेमेंट भी क्लियर हो गए।
शिल्पा शिंदे
- फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official
शिल्पा ने क्यों लगाया झूठा आरोप?
भारती सिंह के साथ बातचीत में शिल्पा ने कहा, 'मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस इसलिए दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। आखिरकार, मैं उस हालत से बाहर निकल गई क्योंकि मामला सुलझ गया था। उस वक्त किसी प्रोड्यूसर ने साथ नहीं दिया इसलिए केस किया। पुलिस तो एफआईआर करने के लिए यह बोलती है आपको बढ़ा-चढ़ाकर लिखना पड़ेगा। मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं। मैं आज उसी बेसिस पर बोल रही हूं कि वो आरोप झूठा था। मैं यह आज पहली बार कबूल कर रही हूं। बाद में हमारी पेमेंट सेटेल हुई और मामला सुलझ गया।'
शिल्पा शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
राइटर के कहने पर लौटीं शिल्पा
शिल्पा ने यह भी बताया कि एक दशक से ज्यादा समय बाद वह फ्रैंचाइजी में इसलिए लौटीं क्योंकि यह राइटर मनोज संतोषी की इच्छा थी, जिन्हें लगा कि इस झगड़े से उन्हें भी दुख हुआ है। एक्टर ने आगे कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद वह टीम के साथ फिर से काम कर रही हैं और अब उनके साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं।
शिल्पा शिंदे
- फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official
क्या था विवाद?
साल 2016 में शो से शिल्पा शिंदे के बाहर निकलने से विवाद शुरू हो गया था। उस समय, शिल्पा ने अपने कॉन्ट्रैक्ट और बकाया पेमेंट न करने के आरोप में विवाद के बीच शो छोड़ दिया था। शो के प्रोड्यूसर्स ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया और उन्हें लीगल नोटिस भेजा। नोटिस का जवाब देते हुए शिल्पा ने प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली और प्रोड्यूसर संजय कोहली पर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर कड़े कॉन्ट्रैक्ट के लिए दबाव डाला जा रहा था। आखिरकार झगड़ा सेटलमेंट के बाद खत्म हुआ। बाद में शिल्पा भाबीजी घर पर हैं! फ्रेंचाइजी में वापस आ गईं।