सारा का पोस्ट
सारा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'एक साथ सीलबंद, दो आस्थाएं। एक पटकथा। बेपनाह प्यार। हस्ताक्षर सीलबंद हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे' तक, इस दिसंबर में प्रतिज्ञाएं इंतजार कर रही हैं - दो दिल, दो संस्कृतियां, हमेशा के लिए एक। हमारी प्रेम कहानी एक ऐसे मिलन का निर्माण कर रही है, जहां आस्थाएं आपस में मिलती हैं, बिखरती नहीं। क्योंकि जब प्रेम ही विषय होता है, तो बाकी सब एक खूबसूरत उपकथा बन जाता है। तो हमें अपना आशीर्वाद दें क्योंकि यह मिलन सभी के लिए है।'
सारा और कृष के बारे में
सारा खान 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2010 में 'बिग बॉस 4' में अली मर्चेंट से शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद उनका तलाक हो गया था। कृष एक अभिनेता हैं और 'POW- बंदी युद्ध' में काम कर चुके हैं। वह रामांनद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi High Court: समीर वानखेड़े मामले में शाहरुख की रेड चिलीज को हाईकोर्ट का समन, सात दिन में देना होगा जवाब..