टेलीविजन रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का नौंवा सीजन शुरू हो चुका है और साथ ही एक नई बहस भी शुरू हो गई है। यह बहस इस बार शो में शामिल हुए प्रतिभागियों को लेकर हैं।
इस बार के प्रतिभागियों में से अधिकतर को आम दर्शक नहीं जानते, साथ ही हर बार से अलग इस बार अधिकतर प्रतियोगी अभिनय के के क्षेत्र से ही हैं। 'बिग बॉस 9' के प्रतिभागियों के चयन और फॉरमेट को लेकर पिछले सीजन के विजेताओं से बीबीसी ने की खास बातचीत।
अभी तक शो में एक 'एलिमीनेशन' हो चुका है जिसमे टीवी अभिनेता अंकित गेरा घर से बाहर जा चुके हैं। शो की टीआरपी को बढाने के लिए निर्माता नए हथकंडे अपना रहे हैं। बडे ही नाटकीय तरीके से शो की ईनाम राशि भी घटा दी गई।
'प्रतिभागियों के चयन को लेकर हैरान हूं'
'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी इस शो को न पहले देखते थे और न ही अब देखते हैं। लेकिन प्रतिभागियों के चयन को लेकर वो भी हैरान हैं। वे कहते हैं, 'जब मेरा चयन हुआ था, तो उस सीजन में मैं ही सबसे कम मशहूर चेहरा था। यहां तक कि मेरे दोस्तों ने भी कहा कि मेरा चयन होना भी बहुत बडी बात है।'
प्रतियोगी के चयन को लेकर वे कहते हैं, 'इस बार तो ज्यादातर लोगों को कोई नहीं जानता। हो सकता है चैनल की कुछ अलग करने की योजना हो।' वहीं वरिष्ठ टीवी पतरकार शराबंती चकरवरती भी 'डबल ट्रबल' को 'बिग बॉस' के अन्य सीजन के मुकाबले ठंडा बताती हैं। वो कहती हैं, 'देखा जाए तो साल दर साल इसमें शामिल होने वाले लोगों के चयन का स्तर गिरता जा रहा है'।
इस वर्ष के संसकरण के बारे में वे कहती हैं, ''ऐसे में अगर जल्दी किसी अच्छे प्रतियोगी की 'वाइल्ड कार्ड' एंट्री नहीं होती है, तो यह सीजन नीरस सा होने वाला है।'
'सभी अभिनेता हैं, अजीब बात है'
'बिग बॉस 6' की विजेता रही उर्वशी ढोलकियां इस शो की फॉलोवर हैं। वे कहती हैं, 'मैं इसे कभी मसि नहीं करती'। जब उनसे प्रतिभागियों के बारे में पूछा, तो वे बोलीं, 'इस बार के सभी प्रतियोगी लगभग एक ही तरह के हैं, वे सभी अभिनेता है और अजीब बात है कि उन्हें कोई नहीं जानता।'
वही गौतम गुलाटी तो इस शो के प्रतिभागियों को देखकर शो के फेल होने की बात भी कहते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त इस शो को देखते हैं, जिससे मैं अपडेट हो ही जाता हूं। मेरी जानकारी के मुताबिक तो 'डबल ट्रबल' फेल होने वाला है'।
इसके फेल होने की वजह बताते हुए कहते हैं कि इस बार जोडियां ज्यादा हैं इसलिए 'तमाशा' भी ज्यादा होगा। वहीं उर्वशी कहती हैं कि बाकी सीजन की तरह यह मजेदार नहीं है लेकिन उनहें आने वाले समय में शो के बेहतर होने की उम्मीद है।