फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 6' के घर में शुरू हुआ राजनीति का खेल

Wed, 31 Oct 2012 05:15 PM IST
- अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 6 में चौथे सप्ताह के पहले दिन लक्जरी बजट में 'राजनीति' का टास्क शुरू हो गया। जिसमें दो पार्टियां बनाई गई। दोनों पार्टियों का लक्ष्य सबसे ज्यादा सदस्यों को अपनी पार्टी में शामिल करना है। टास्क के अंत तक एक पार्टी को अपना बहुमत सिद्घ करना जरूरी है। पहली पार्टी का लीडर उर्वशी को बनाया गया, जिसमें राजीव को सहायक बनाया गया। दूसरी पार्टी का लीडर निकेतन को बनाया गया और उनका सहायक सिद्धू को। बाकी घरवालों को जनता के रूप में रहना है। दोनों ही पार्टियों को कुछ अधिकार और जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन


घर का हुआ मेकओवर
राजनीति टास्क के चलते घर के दोनों बेडरूम को पार्टी कार्यालय में तब्दील किया गया। लाल रंग का बेडरूम उर्वशी का कार्यालय बना तो पीले रंग का निकेतन का। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय में ही सुलाया गया। इस टास्क में प्रचार की मुहिम, हर तरह के हत्कंडे अपनाने और पार्टी के सदस्यों को अपनी और आकर्षित करने का काम दिया गया। उर्वशी की पार्टी का चुनाव चिन्ह आंख था तो निकेतन की पार्टी का चुनाव चिन्ह कैमरा था। बाकी घरवालों को तब तक लीविंग एरिया में सोने की आजादी है जब तक वे किसी एक पार्टी का हिस्सा नहीं बन जाते। मजेदार बात ये है कि बहुमत सिद्घ करने वाली पार्टी को ही लक्जरी बजट मिलेगा। साथ ही इस राजनीति में हार-जीत का असर कैप्टन की कुर्सी और नॉमिनेशन पर खास तौर पर पड़ेगा।

निकेतन बने नेता
पार्टी के सदस्यों को बिग बॉस ने ना सिर्फ नेताओं के कपड़े बल्कि अन्य साम्रगी भी उपलब्ध करवाई। निकेतन ने अपनी पार्टी का नारा बनाया, ''जागो इंडिया जागो, महिला जगाओ, देश बचाओ।'' निकेतन की पार्टी के मेन मुद्दे थे- महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ। कैमरा पार्टी ने बकायदा प्रतिज्ञा भी ली- ''प्रण करते हैं कि आजादी की शाम नहीं होने देंगे, वीरों की समाधियों को बदनाम नहीं होने देंगे और जब तक तन में गर्म लहु की एक बूंद भी बाकी है, भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।''
विज्ञापन


उर्वशी ने अपनी पार्टी का यूं किया प्रचार
''सबने सुने झूठे वादे, अब हम लेकर आए हैं पक्के इरादे, ये सब हैं भूखे और शर्म से मारे, अब आपके सामने आई हैं सबसे सुशील नारी, उर्वशी प्यारी।'
'हमारी पार्टी का नाम है आंख- आप हैं हमारी आंखें, और हम समझते हैं आप सब की बातें।'
''हम करते हैं आपसे प्यार, ना होने देंगे आप पर कभी भी अत्याचार।''
इसी तरह दोनों पार्टी के लीडर और सहायक घर के सदस्यों से वोट मांगने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मुहिम चलाती रहीं और घरवालों को भड़काती रहीं।

सना को मिला गुप्त मिशन
बिग बॉस ने सना को एक खुफिया कार्य दिया जिसमें उन्हें उर्वशी को यकीन दिलाना है कि उनके सहायक राजीव उनकी पार्टी के लिए उचित नहीं है। उन्हें राजीव को हटाकर सना को सहायक के पद पर नियुक्त कर देना चाहिए। सना इसके लिए उर्वशी को भड़काने लगी। सना की ट्रिक ने उर्वशी पर असर किया।

उर्वशी और राजीव में हुई झड़प
उर्वशी ने राजीव को मनाया कि वो योजनाबद्घ तरीके से सहायक के पद से हट जाए। इससे दोनों के बीच बहस होने लगी और बहस इतनी बढ़ गई कि राजीव ने सहायक के पद पर रहने से मना कर दिया। सभी घरवालों को लगा कि सचमुच लड़ाई हो गई है और राजीव ने जानबूझकर इस बात को कैमरे के आगे भी स्वीकारा। इतना ही नहीं उर्वशी ने सिद्दू पाजी को अपनी साइड करने के लिए सभी हत्कंडे अपना लिए।

पार्टी का जला चिराग
बिग बॉस ने लक्जरी टास्क खत्म होने तक दोनों पार्टी वालों को जिम्मेदारी दी कि वे अपने चिन्ह का चिराग जलाए यानी दिया जलाए। इस काम के दौरान पार्टी के दो सदस्य हर वक्त गार्डन एरिया में रहेंगे। जिसमें एक सदस्य दिया जलाए रखेगा और दूसरा गलियारे में धूम-धूम कर अपनी पार्टी का नारा देगा। ये काम पूरी रात करना होगा।

दो सदस्य होंगे नॉमिनेट
इन्हीं सब कार्यों के चलते बिग बॉस ने ऐलान किया कि इस बार घर से एक नहीं बल्कि दो सदस्य बेघर होंगे। नॉमिनेट सदस्यों में गुलाबी गैंग की संपत लाल, कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, मॉडल करिश्मा कोटक और हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी शामिल हैं। बिग बॉस के घर में गुटबाजी और जोर-तोड़ तो पहले से ही चल रही थी, ऐसे में राजनीति जैसा कार्य आग में घी का ही काम कर रहा था।

बिग बॉस के घर में राजनीति के चलते वृजेश और राजीव कॉफी चोरी करने का प्लान बनाने लगे हैं जिससे वे घर की जनता को कॉफी का प्रलोभन दे सकें। सभी एक-दूसरे के साथ साजिश करते दिखाई दिए। वही आश्का भी अपसेट लगी कि सिद्दू उनकी पार्टी आंख का साथ नहीं दे रहे।

चिमटे को लेकर हुई तनातनी
आश्का चिराग को जलाए रखने के लिए चिमटा लेने गई लेकिन उसे नहीं मिला पर जैसे ही सपना गई उसे चिमटा मिल गया और उसने आश्का को चिमटा देने से मना कर दिया। जिससे दोनों में तनातनी हो गई और आश्का सपना को पागल औरत, साइको, मैड, झूठी औरत कहने लगी और ये भी कहने लगी कि बाल ब्लीच करने से सपना के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है और भी बहुत कुछ कहने लगी। बहुत बाद में सबके समझाने पर सपना ने चिमटा शेयर किया।

डेलनाज को मिली पार्टी को जिताने की पॉवर
अब तक डेलनाज कैप्टन होने के कारण किसी भी पार्टी में शामिल नहीं थी लेकिन अब बिग बॉस ने उन्हें पॉवर दी कि वे अपनी मर्जी से किसी भी पार्टी में शामिल हो सकती हैं और अपनी मर्जी से किसी एक पार्टी को उस सिचुएशन में वोट देकर बहुमत देकर विनर बना सकती हैं जब दोनों टीमों में बराबर सदस्य हो।

23वें दिन का अंत हुआ ऐसे
बिग बॉस का घर आज घर नहीं बल्कि राजनीति का अखाड़ा नजर आया, तरह-तरह के हथकंडों और षड्यंत्रों के बावजूद घर की राजनीति एक बड़े उलट-फेर की और बढ़ रही है, उलटफेर कैसा होगा और राजनीति का कौन सा बड़ा स्तंभ धराशायी होगा, इसका पता तो कल ही चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें