फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में डेल्नाज की ख्वाहिश हुई पूरी

Fri, 26 Oct 2012 04:43 PM IST
- अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वशी को 17वें दिन बिग बॉस के घर में एक गुप्त कार्य दिया गया था जिसके मुताबिक, उर्वशी को सभी घरवालों से व्यक्तिगत रूप से कैप्टन के बारे में पूछना था। 18 वें दिन बिग बॉस ने सभी घरवालों को बताया कि सभी की रजामंदी से दो नाम कैप्टन के लिए नॉमिनेट हुए हैं सिद्दू और डेलनाज। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि सचमुच वो किसे चाहते हैं कि बिग बॉस का कैप्टन कौन बने और क्यों।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में सभी ने डेलनाज को कैप्टन के लिए उपयुक्त माना। आखिरकार डेलनाज कैप्टन बन ही गई। कैप्टन बनते ही डेलनाज ने सबको थैंक्स कहते हुए कहा कि घर के सभी सदस्य अपना समय इधर-उधर जाया करने के बजाय एक साथ मिलकर मस्ती करें। यदि कोई थियेटर आर्टीस्ट है तो वो उसके गुण सबको सीखाएं। कोई हेयर स्टाइलिश है तो वो किसी ना किसी का मेकओवर करें। सभी ने डेलनाज की इन बातों का मिलकर समर्थन किया।

सिद्दू ने दी सलाह
सिद्दू पाजी संपत को सलाह देते नजर आए कि वे अपने आपको किसी और के लिए ना बदलें। इतना ही नहीं सिद्दू पाजी ने ये भी कहा कि यदि आप बदल जाओं तो आपकी खूबसूरती खत्म हो जाएगी और आप औरों के चंगुल में फंस जाओगे। उधर असीम अकेले जमीन पर पड़े करिश्मा के सामने काफी देर तक गीत गाते रहे, 'कुछ इस तरह तेरी पलकें मेरी...'। वहीं सिद्दू ने बताया कि उन पर कैसे कत्ल का इल्जाम लगाया गया और उन्होंने इस सिचुएशन से कैसे अपने आपको उभारा।
विज्ञापन


दशहरे पर रामलीला
बिग बॉस के घर में 18वें दिन दयाहरा मनाया गया। जिसमें व्रिजेश और डेलनाज ने तय किया कि वो एक शॉर्ट रामलीला करेंगे। दोनों ने डिसाइड किया कि कौन क्या बनेगा। बिग बॉस ने दशहरे के मौके पर घरवालों को मिठाईयां, कुछ जरूरी चीजें और रामलीला के लिए कुछ आवश्यक साम्रगी भी उपलब्ध करवाई।
 
उर्वशी बनी रावण
सिद्दू पाजी सूत्रधार बनें और उर्वशी रावण, करिश्मा राम, शायंतनी लक्ष्मण, डेलनाज हनुमान बनी। वहीं आश्का मंदोदरी और मेघनाथ बनी तो सना ने कुंभकरण का किरदार निभाया। संपत को शुंणपृखा बनाया गया। बिग बॉस इससे सब बहुत खुश हुए।

बुराईयों का बयान
बिग बॉस के कहे अनुसार सभी घरवालों ने एक-दूसरे से आपस में माफी मांगी और अपनी गलतियां बताकर आपसी मनमुटाव कम किया। इसी बीच सना काफी इमोशनल हो गई थी और रोने भी लगी। रामलीला के संजीवनी कांड के बाद जब घरवालों ने एक-एक कर मन की बात कही तो लगा कि कुछ टूटे दिलो और जख्मों को भी अजा संजीवनी बूटी मिल गई है। शुंणपृखा की नाक कटी वही किसी की नाक (राजीव) चोटिल भी हुई। बहरहाल, देश की जनता इस घर में कल किसे संजीवनी बूटी देती है ये जरूर देखिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें