फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: राहुल रॉय से गौरव खन्ना तक; किसके हाथ आई बिग बॉस की ट्रॉफी? नए सीजन से पहले देखें विजेताओं की सूची

Sun, 06 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss All Season Winners: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ शुरू हो रहा है। नए सफर पर निकलने से पहले जानते हैं पिछले 19 सीजन में विजेता कौन-कौन रहा?
विज्ञापन
बिग बॉस के विजेताओं की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सफर साल 2006 से शुरू हुआ था। तब से यह शो और दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक 19 सीजन पूरे हो चुके हैं। 20वां सीजन आज 06 सितंबर से शुरू होने वाला है। होस्ट के रूप में कमान फिर भाईजान सलमान खान संभालते दिखेंगे। इस बार थीम भी अलग है और कुछ नियमों में भी बदलाव है। 'बिग बॉस 20' की शुरुआत से पहले जानते हैं, इस शो के पिछले 19 विजेताओं के नाम।

विज्ञापन

राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 1
विनर: राहुल रॉय

बिग बॉस के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले थे ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय। शो जीतने पर उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी। राहुल ने  कैरोल ग्रेशियास और रवि किशन को हराकर ट्रॉफी जीती थी। यह शो अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

आशुतोष कौशिक - फोटो : एक्स
बिग बॉस सीजन 2
विनर: आशुतोष कौशिक

आशुतोष कौशिक ने बिग ‘बॉस सीजन 2’ का खिताब अपने नाम किया था। शो जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये प्राइज मनी भी मिला था। राजा चौधरी को पीछे छोड़कर आशुतोष ने शो जीता था। यह सीजन शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था।

विंदु दारा सिंह - फोटो : एक्स
बिग बॉस सीजन 3
विनर: विंदु दारा सिंह

‘बिग बॉस सीजन 3’ का खिताब अपने नाम विंदु दारा सिंह ने किया था। उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये मिले थे। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। विंदु ने मॉडल प्रवेश राणा को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस सीजन 4
विनर: श्वेता तिवारी

‘बिग बॉस सीजन 4’ की ट्रॉफी पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कब्जा जमाया था। वह शो की पहली महिला विजेता बनी थीं। ट्रॉफी के साथ वह एक करोड़ रुपये की धनराशि घर ले गई थीं। श्वेता ने फाइनल में द ग्रेट खली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

जूही परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस सीजन 5
विनर: जूही परमार

श्वेता तिवारी के बाद टीवी अभिनेत्री जूही परमार ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वह भी अपने घर एक करोड़ रुपये की धनराशि ले गई थीं। चूही परमार का मुकाबला फाइनल में महक चहल से था।

उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस सीजन 6
विनर: उर्वशी ढोलकिया

जूही परमार के बाद अगले सीजन में भी महिला ने ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ‘बिग बॉस सीजन 6’ की विजेता उर्वशी ढोलकिया बनीं। उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी। उर्वशी ने फाइनल में इमाम सिद्दीकी को हराया था।

गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gauaharkhan
बिग बॉस सीजन 7
विनर: गौहर खान

‘बिग बॉस सीजन 7’ की ट्रॉफी मशहूर अभिनेत्री गौहर खान ने अपने नाम की थी। वह 50 लाख रुपये की धनराशि भी साथ ले गईं। गौहर ने तनिषा मुखर्जी को हराया था।

गौतम गुलाटी - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस सीजन 8
विनर: गौतम गुलाटी

आठवें सीजन की ट्रॉफी पर गौतम गुलाटी ने अपना कब्जा किया। वह इस शो से काफी मशहूर भी हुए। उन्हें भी 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। गौतम ने सीजन 8 में करिश्मा तन्ना को मात दी थी।

प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 9
विनर: प्रिंस नरूला

‘बिग बॉस सीजन 9’ के विजेता प्रिंस नरूला बने। प्रिंस ने ऋषभ सिन्हा को हराया था, जो 9वें सीजन में उपविजेता रहे।

मनवीर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 10
विनर: मनवीर गुर्जर

‘बिग बॉस सीजन 10’ में पहली बार एक आम आदमी की एंट्री हुई। वह मनवीर गुर्जर थे। उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और वह इस सीजन के विनर बनें। उन्होंने वीजे बानी को पीछे छोड़ ट्रॉफी कब्जाई थी।

बिग बॉस विजेता - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 11 से 18 तक के विजेता
  • बिग बॉस 11 की ट्रॉफी ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने जीती। उन्हें 50 लाख रुपये मिले। 
  • 12वें सीजन की विनर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ रहीं। 
  • ‘बिग बॉस सीजन 13’ अब तक का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा है। इस सीजन के विजेता दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। साल 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया। 
  • 14वें सीजन की ट्रॉफी पर रूबीना दिलैक का कब्जा रहा। 
  • शो का 15वां सीजन तेजस्वी प्रकाश ने जीता। 
  • 16वें सीजन में एमसी स्टैन विजेता बनकर उभरे थे। 
  • 'बिग बॉस सीजन 17' की ट्रॉफी पर मुनव्वर फारूकी का कब्जा रहा। 
  • 'बिग बॉस 18' में विनर का खिताब करणवीर मेहरा के सिर पर सजा।
विज्ञापन

गौरव खन्ना - फोटो : वीडियो ग्रैब
'बिग बॉस 19' विनर
बीते सीजन यानी 'बिग बॉस 19' में विजेता की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने कब्जाई। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराकर शो जीता। फरहाना 'बिग बॉस 19' की रनर-अप रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें