फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: कौन होगा शो का नया कैप्टन, काजी-गुल्लू ने कैसे किया सबका मनोरंजन? अनोखी है सलमान की एक्टिविटी

Sat, 10 Oct 2026 02:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20:  मेकर्स ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के अगले एपिसोड के नए प्रोमो जारी किए हैं। इन प्रोमों से अंदाजा लगता है कि अगला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों 'बिग बॉस 20' काफी चर्चा में है। हाल ही में मेकर्स ने अगले एपिसोड के नए प्रोमो जारी किए हैं। इससे पता चलता है कि सलमान खान नए एपिसोड में एक खास एक्टिविटी कराएंगे। काजी और गुल्लू सबका मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा जानिए कैप्टेंसी का ताज अब किसके पास गया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
सलमान ने कराई एक्टिविटी
नए प्रोमो में सलमान खान ने कहा कि 'बिग बॉस' की 300 साल की परंपरा में जो रविवार को होता था आज वह शनिवार को होगा। इसके बाद वह एक एक्टिविटी कराते हैं। इसके तहत गुल्लू प्रतिभागियों की कमियां बताते हैं और उनके चेहरे पर पानी डालते हैं। वह आम्रपाली दुबे के बारे में कहते हैं कि यह सभी से झूठ बोलकर अपने जाल में फंसाती हैं। जो इनके जाल में ना फंसे वह इन्हें पसंद नहीं। इसके बाद वह आम्रपाली दुबे के चेहरे पर पानी डालते हैं।

जेलर 2: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में किस बात की है कमी? अभिनेता दी जानकारी; निर्देशक से की थी चर्चा

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
गुल्लू ने अरिश्फा पर क्यों डाला पानी?
इसके बाद वह यंग डीएसए के बारे में कहते हैं कि यह अपने आपको बादशाह समझते हैं, मगर यह घर का गुलाम बना है। इसके बाद वह उनके चेहरे पर पानी डालते हैं। इसके बाद नंबर आता है अरिश्फा खान का। उनके बारे में गुल्लू कहते हैं कि इन्हें छोटी बच्ची कह दो तो इनको रोना आता है। हर जगह खां मा खां की बात करती हैं। इसके बाद वह उनके चेहर पर पानी डाल देते हैं।

4 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
काजी और गुल्लू ने कैसे किया एंटरटेन?
एक और प्रोमो में काजी तौकीर और गुल्लू अरब के स्टाइल में कपड़े पहन कर आते हैं। वह लगभग प्रतिभागियों के साथ मजाक करते हैं। दोनों आसिफ खान को चूमते हैं। इस दौरान वह अरबी स्टाइल में गाना गाते हैं। काजी, आम्रपाली से कहते हैं कि आप साड़ी में बहुत अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
किसके पास गया कैप्टेंसी का ताज?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें आसिफ खान की फोटो है। इसके कैप्शन में लिखा है 'लव के वोट से इस हफ्ते कैप्टेंसी का ताज आसिफ खान के पास गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें