जब से मालती चाहर की वाइड कार्ड एंट्री बिग बॉस 19 में हुई है, तब से बिग बॉस के घर का माहौल गरमाया गया है। खासकर मालती, तान्या मित्तल को लगातार टारगेट कर रही हैं। मातली के एक तंज से तान्या का इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया है। वह अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में फूट-फूटकर रोती दिखी हैं।
टास्क के दौरान मातली ने कसा तंज
बिग बॉस 19 के हालिया प्रोमो में तान्या मित्तल और मातली चाहर एक टास्क में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान मातली ने तान्या के पैरेंट्स को लेकर कमेंट कर दिया, जिससे तान्या इमोशनल हो गईं। जीशान कादरी के सामने तान्या रोती दिखीं। तान्या ने जीशान ने कहा, ‘मुझसे अब नहीं हो पाएगा।’ तान्या की हालत देखकर लगा कि वह बिग बॉस के गेम में कमजोर पड़ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’ में अब होगा महासंग्राम ! ये प्रतियोगी बना घर का नया कैप्टन, कंटेस्टेंट ने जताया भरोसा; जानें नाम
जीशान ने तान्या को बताया मजबूत प्रतियोगी
जब तान्या मित्तल, जीशान कादरी के सामने रो रही थीं तो उन्होंने कहा, ‘मालती ने मुझसे कहा है कि तुम सबसे मजबूत प्रतियोगी हो।’ जीशान ने तान्या को हौसला दिया कि हार ना माने। लेकिन तान्या लगातार रोती ही रहीं।