फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांगी जोशी ने शेयर की बहन की शादी की तस्वीरें, जूते चुराई की रस्म से लेकर पिता के साथ दिखा इमोशनल पल

Thu, 09 Oct 2025 10:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shivangi Joshi Post: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बहन शीतल की शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरें के साथ शिवांगी ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी की बहन शीतल की शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें खुद शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी अपनी बहन शीतल की नई शुरुआत के लिए बेहद खुश नजर आईं, तो वहीं कई तस्वीरों में वह बहन के दूर जाने से इमोशनल भी दिखीं।
विज्ञापन

शिवांगी का पोस्ट
शिवांगी जोशी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शीतल की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी पिंक रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शिवांगी की बहन लाल दुल्हन के जोड़े में बहुत प्यारी दिख रही हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी के कई रूप नजर आ। किसी तस्वीर में शिवांगी बेहद खुश नजर आईं, तो किसी तस्वीर में शिवांगी अपने पिता के गले लगे दिखाई दीं। इन खुशी और इमोशनल पलों के साथ शिवांगी ने कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसा दिन जिसे हमारा दिल हमेशा अपने दिलों में संजोए रखेगा— प्यार, आंसू और अनगिनत यादें। आज भी एक सपने जैसा लगता है। हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।'
विज्ञापन

शिवांगी जोशी का करियर
18 मई 1998 को पुणे में जन्मी टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। शिवांगी ने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में निशा की भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। लेकिन शिवांगी को असली पहचान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली है। इस सीरियल में शिवांगी ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। शिवांगी ने इस सीरियल में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: 'कोई फर्क नहीं पड़ता...', नंदिता दास ने शेयर की 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' की तस्वीरें, यादगार पलों को किया याद.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें