फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19': मृदुल को हड़काया, फरहाना को दिखाया बाहर का रास्ता; प्रतिभागियों पर फिर फूटा सलमान खान का गुस्सा

Sat, 08 Nov 2025 10:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यह रोमांचक मोड़ पर है। हालांकि, घर के नियम तोड़ने वाले प्रतिभागियों की सलमान क्लास लगाने में भी कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में उन्होंने फरहाना को जमकर फटकारा है।
विज्ञापन
'बिग बॉस 19' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' में बीते दिनों फरहाना भट्ट को टीवी इंडस्ट्री की बेइज्जती करते देखा गया। उनकी बात पर शो में शामिल कई टीवी एक्टर्स ने आपत्ति जताई थी। घर के बाहर भी फलक नाज सहित छोटे पर्दे के कई स्टार्स ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, फरहाना ने गौरव खन्ना को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि 'उन्हें कोई नहीं जानता, बेकार में चने के झाड़ पर चढ़ा रखा है'। उनकी इस टिप्पणी पर सलमान खान ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


सलमान ने फरहाना की लगाई क्लास
सलमान खान ने शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में फरहाना भट्ट को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, गौरव खन्ना और छोटे पर्दे को लेकर उनकी टिप्पणी से वे खुद इतने नाराज हुए कि उन्होंने फरहाना को कहा, 'यह शो और मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है'। साथ ही उन्होंने फरहाना को यह संकेत भी दे दिया कि वे शो छोड़कर जा सकती हैं। सलमान प्रोडक्शन टीम को गेट खोलने और फरहाना को बाहर जाने देने के लिए कहते हैं। सलमान ने यह भी कहा, 'मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैंने गौरव के शो देखे, मेरी मां ने देखे हैं। मैं कहता हूं कि वह एक सुपरस्टार है'।
 


मृदुल का किया पर्दाफाश!
वीकएंड का वार के इस बार के एपिसोड में सलमान खान ने मृदुल को भी एक्सपोज किया। मृदुल शुरुआत से शो में काफी कूल बनकर खेल रहे हैं। प्रतिभागियों से उनकी कम ही तकरार देखी जा रही है। मगर, बीते दिनों मालती चाहर के साथ उनका झगड़ा हुआ। इसके अलावा एक अन्य फीमेल प्रतिभागी को भी कथित तौर पर मृदुल ने धक्का दिया। हालांकि, इसे टेलीकास्ट नहीं किया गया। सलमान खान ने मृदुल को भी फटकारा और कहा, 'इन्होंने एक लड़की को इतनी तेज धक्का दिया की हम उसे एपिसोड में डाल भी नहीं पाए'। सलमान ने कहा कि अगर आपका यह गुस्सा का संकेत है तो आप 11 हफ्तों से ऐसे भोला, स्वीट लिटिल बॉय बनने का नाटक तो नहीं कर रहे थे। बता दें कि मृदुल का झगड़ा फरहाना के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें