फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'तारक मेहता..' में लौटेंगे सोढ़ी ? गुरुचरण का नया वीडियो देख फैंस ने लगाए कयास; बोले- लौट आओ पाजी

Thu, 09 Oct 2025 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gurucharan Singh Come Back In TMKOC: गुरुचरण सिंह ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के किरदार में दर्शकों का दिल जीता था। लेकिन बाद में शो छोड़ दिया। एक बार उनके फिर से शो में वापस आने की कयास फैंस लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@sodhi_gcs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गुरुचरण सिंह एक वक्त तक सोढ़ी नाम का किरदार निभाते थे। अचानक उन्होंने शो छोड़ दिया। लेकिन गुरुचरण का हालिया एक वीडियो देखकर दर्शकों को लगता है कि वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में फिर से लौटने वाले हैं? 

गुरुचरण ने कहा- जल्द सुनाएंगे गुड न्यूज

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पेज पर गुरुचरण सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह दर्शकों को गुरु पूरब की बधाई देने के बाद कहते हैं, ‘बाबा जी सब पर मेहर करते हैं, उन्होंने मेरी भी सुन ली है। मेरी, परिवार और आपकी अरदास को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही मैं आपको एक गुड न्यूज दूंगा। यह खबर मेरी लिए तो बहुत बड़ी गुड न्यूज है।’   

ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? सीरियल में हुई नए मेहमानों की एंट्री 

फैंस ने लगाई अटकलें 
गुरुचरण सिंह का वीडियो देखने के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस काफी खुश हो गए। एक्टर के इंस्टाग्राम वीडियो पर ही फैंस ने रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखता है, ‘तारक मेहता…में आओगे, इससे बड़ी गुड न्यूज क्या होगी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अच्छी खबर मतलब आप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आ रहे हो यहीं है ना पाजी, यहीं बोल दो पाजी दिल खुश हो जाएगा। एक बार बोल दो, दिल खुशी से डांस करेगा पाजी।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘कमबैक होने वाला है दोस्तों।’ एक और फैन लिखता है, ‘वापस आओ सोढ़ी पाजी।’   

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें