फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अच्छा खिलाड़ी आया है’, मालती चाहर के तेवर देखकर बोले अमाल मलिक, गौरव खन्ना से हुई झड़प

Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस मातली चाहर बतौर वाइड कार्ड प्रतियोगी शो ‘बिग बॉस 19’ में शामिल हुईं। मालती के शो में आने के बाद से बिग बॉस 19 का मौसम गरमा गया है। वह घर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अपकमिंग प्रोमाे में भी मालती ने कुछ ऐसा कि घर वाले उनकी ही बात करते दिखे। 
विज्ञापन
मालती चाहर, अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 19’ रियलिटी शो में हाल ही में मालती चाहर की वाइड कार्ड एंट्री हुई है। जब से वह शो में शामिल हुईं, तब से खूब हंगामा हो रहा है। मालती के तेवर देखकर कई घरवाले घबरा गए हैं। वहीं अमाल मलिक को मातली का एटीट्यूट पसंद आया है। जानिए, हालिया एपिसोड में मालती ने ऐसा क्या किया, जो वह घर में चर्चा का विषय बन गईं।

विज्ञापन


गौरव खन्ना से लेकर कुनिका तक को जवाब देती दिखीं मालती 
शो ‘बिग बॉस 19’ के अपकमिंग प्रोमाे में मालती बाकी लोगों के साथ किचेन में काम कर रही थीं। उन्होंने रोटियां बेल लीं लेकिन बाकी लोगों से कहा कि सेंकने में मदद करें। अचानक गौरव खन्ना ने उनके काम को लेकर कमेंट किया। इस पर मालती बोलीं- आप मत बोलिए या खुद कर लीजिए।’  



  ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: क्या मालती की एंट्री से जल-भुन गई हैं तान्या मित्तल? जीशान के साथ बैठा देख दिया ऐसा रिएक्शन

अमाल मलिक को पसंद आया मालती का एटीट्यूट 

विज्ञापन

जब मातली के दबंग एटीट्यूट की बात अमाल को पता चलती है तो वह कहता है, ‘अच्छा खिलाड़ी आया है।’ और काफी जोर से हंसता है। बताते चलें कि पिछले एपिसोड में भी तान्या मित्तल की पोल मालती ने सबके सामने खोल दी थी। साथ ही तान्या को बताया था कि बाहर उनकी इमेज लोगों के बीच किस तरह की बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें