फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बदल दिए दोस्त, तान्या मित्तल को हुई जलन; बिग बॉस के घर में बड़ा उलट-फेर

Thu, 02 Oct 2025 06:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Update: इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल और सिंगर अमाल मलिक के बीच बिग बॉस 19 के शुरुआती दिनों से अच्छी बॉन्डिंग दिख रही थी। दोनों ने कई बार एक-दूसरे की शो में मदद भी की है। लेकिन अब अमाल तान्या से दूर हो रहे हैं? उनकी नई दोस्ती बिग बॉस के घर में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
बिग बॉस 19 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल और नेहल - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर में रिश्ते बड़ी तेजी से बदलते हैं। अब तक सिंगर अमाल मलिक की गहरी दोस्ती इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल से थी। लेकिन अब उन्होंने अपने दोस्त बदल दिए हैं। कौन है अमाल के नए दोस्त? और इस बात से तान्या मित्तल को जलन क्यों हाे रही है? जानिए। 

विज्ञापन


नेहल से बढ़ रही हैं अमाल की दोस्ती 
बिग बॉस 19 के हालिया साझा किए गए प्रोमो में नेहल और अमाल मलिक के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।दोनों हंसी-मजाक करते दिखे। इस बात से तान्या को दिक्कत होने लगी है। यह बात उनके बिहेवियर में दिख रही है। अपनी दोस्त को तान्या कहती है, ‘यह दिन भर वहां बैठा रहता है।’ अमाल को अक्सर ही नेहल के साथ बैठ हुए देखा जाता है। दाेनों लंबी बातचीत करते रहते हैं। 


ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट 
हर हफ्ते  बिग बॉस 19 में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं। पिछले हफ्ते आवेज दरबार शो से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें