फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक और अशनूर कौर ने तोड़े घर के नियम, सलमान खान ने लगाई क्लास, कहा- 'आपकी वजह से कोई आज घर से चला जाएगा'

Sat, 01 Nov 2025 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रियलिटी 'बिग बॉस 19' का आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड काफी खास होने वाला है। अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को सलमान खान के गुस्से से दो-चार होना पड़ेगा। दोनों पर घर के नियम तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
'बिग बॉस 19' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। सभी प्रतिभागी अपने-अपने स्तर से शानदार तरीके से गेम खेल रहे हैं। इसके लिए हर तरह के दांव-पेच लगा रहे हैं। कोई दोस्ती को ढाल बना रहा है तो कोई दूसरों पर अभद्र टिप्पणी करके चर्चा में बटोर रहा है। इस बीच अशनूर कौर और अभिषेक बजाज पर घर के नियम तोड़ने का आरोप है। वीकएंड के वार में दोनों प्रतिभागियों पर सलमान खान जमकर भड़के हैं।

विज्ञापन

सलमान खान ने दी यह सलाह
रियलिटी शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो आज शनिवार को रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान को अशनूर और अभिषेक बजाज की क्लास लगाते देखा जा सकता है। वे कहते हैं कि हिदायत के बाद भी दोनों घर के नियम तोड़ रहे हैं। दरअसल, शो में अशनूर और अभिषेक के बीच पक्की दोस्ती देखी जा रही है। सलमान खान ने दोनों को अलग-अलग रहकर गेम खेलने की सलाह दी है। 
 

नियम नहीं मानने पर अशनूर और अभिषेक से कही ये बात
अशनूर और अभिषेक पर यह भी आरोप है कि वे लगातार शो में माइक नहीं कैरी कर रहे हैं। लगातार माइक को रिमूव करते उन्हें देखा जा रहा है और इस मामले में वे बिग बॉस की वॉर्निंग को भी दरकिनार कर रहे हैं। इनकी वजह से पूरे घर को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ रहा है। सलमान खान शो में दोनों की क्लास लगाते हुए कहते हैं, 'आप दोनों की वजह से आज घर से कोई चला जाएगा'।
विज्ञापन

कुनिका की बॉडी शेमिंग करने पर अभिषेक की लगाई क्लास
इसके अलावा सलमान खान, अभिषेक बजाज की लताड़ लगाते दिखे हैं। शो में अभिषेक ने कुनिका सदानंद पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कुनिका पर तंज कसते हुए उन्हें 'दादी अम्मा' कहा। कुनिका की बॉडी शेमिंग करने पर सलमान खान ने अभिषेक को हिदायत दी है और उनके एटीड्यूट के लिए उन्हें फटकार लगाई है। इसके अलावा वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान को तान्या मित्तल और मृदुल तिवारी पर भी नाराज होते देखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें