फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स का दुबई में रीयूनियन, गौरव खन्ना-अशनूर कौर संग आवेज दरबार दिखे साथ; देखें वायरल वीडियो

Wed, 07 Jan 2026 01:05 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Reunion In Dubai: बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना समेत कई प्रतियोगी शो के समापन के कुछ हफ्तों बाद दुबई में एक रीयूनियन पार्टी के लिए इकट्ठा हुए हैं। इन सभी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था। इसमें गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं। फिनाले के कुछ हफ्तों बाद, 2025 के आखिरी महीनों में शो के कई कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में आए। वहीं, आज 'बिग बॉस 19' के कई कंटेस्टेंट दुबई में एक समारोह के लिए मिले हैं। इन कंटेस्टेंट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

डांस वायरल वीडियो
शो के विजेता गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे और आवेज दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, वे शो में बिताए समय और फिनाले का जश्न मनाने दुबई पहुंचे हैं। इसमें अशनूर कौर खूबसूरती से डांस करती नजर आईं, जबकि बाकी साथी जोश के साथ भांगड़ा करते दिखे। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब पॉजिटिव गैंग दुबई में हो तो मस्ती तो बनेगी ही। अभिषेक बजाज, नागमा मिराजकर और मृदुल की बहुत याद आ रही है।'

अभिषेक बजाज का वीडियो
इसी बीच अभिषेक बजाज को अपनी मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे दुबई जाकर अपने साथी कंटेस्टेंट्स से मिलने जा रहे हैं। दोनों कैजुअल कपड़ों में नजर आए। अभिषेक ने अपनी मां के साथ फोटो भी खिंचवाईं।

 
विज्ञापन

बसीर और नेहल
बसीर अली और नेहल चुडासमा के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन दोनों को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बसीन ने अपने लिए कहा कि 'हीरो की एंट्री बाद मे ही होती है।' वहीं नेहल ने बताया कि पार्टी में सभी बिग बॉस के साथ एक साथ मिलेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें