खास है ट्रॉफी का डिजाइन
मालूम हो कि बिग बॉस के 19वें सीजन की थीम 'घरवालों की सरकार' थी। प्रतिभागियों को घर के अंदर खुद फैसले लेने की छूट दी गई। इसी थीम की तर्ज पर ट्रॉफी डिजाइन की गई है। ट्रॉफी में दो हाथ बने हुए हैं। कथित तौर पर इन पर चांदी, क्रिस्टल या हीरे जड़े हैं। हाथों को इस तरह दिखाया गया है, जो जुड़ते हुए एक छत का डिजाइन बना रहे हैं। ट्रॉफी में नीचे की तरफ क्रिस्टल जड़ा हुआ सोने के फ्रेम वाला बिग बॉस का साइन बना है।
'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
विजेता को क्या मिलेगा प्राइज?
बिग बॉस 19 के विजेता का एलान कुछ देर में हो जाएगा। आज 07 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले है। पांच फाइनल प्रतिभागियों में से जो भी जीतेगा उसे यह चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा इनाम राशि मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता को 50 से 55 लाख रुपये तक की प्राइज मनी मिल सकती है। हालांकि, विनर की प्राइज मनी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विनर के नाम के एलान के साथ सलमान खान इसे लेकर खुलासा करेंगे।
कब और कहां देख सकेंगे शो का ग्रैंड फिनाले?
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले काफी रोमांचक होने वाला है। कई कंटेस्टेंट अपनी धांसू परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे। दर्शक इस शो का ग्रैंड फिनाले को रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ओटीटी के अलावा शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।