फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना के फेम पर नीलम-फरहाना ने किया कटाक्ष, फलक नाज बोलीं- 'ये दोनों दीदियां कौन हैं'?

Thu, 06 Nov 2025 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना खान ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की बेइज्जती करने वाला बयान दिया। अब हाल ही में वे और नीलम टीवी एक्टर गौरव खन्ना की लोकप्रियता पर कटाक्ष करते दिखे। इस पर फलक नाज भड़क उठी हैं।
विज्ञापन
फलक नाज-गौरव खन्ना-फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' में प्रतिभागियों के बीच झगड़े और एक-दूसरे पर आरोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। हर दिन किसी नए मुद्दे पर कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखी जाती है। शो की प्रतिभागी फरहाना भट्ट ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की बेइज्जती करने वाली टिप्पणी की। इसे लेकर घर के बाहर भी कई टीवी सेलेब्स ने भी विरोध किया। फलक नाज ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फरहाना के फैंस फलक के इनबॉक्स में गालियां लिख-लिखकर भेज रहे हैं। इतना ही नहीं, शो में फरहाना ने गौरव खन्ना की लोकप्रियता पर भी कटाक्ष किया, जिस पर फलक नाज ने विरोध जताया है।

विज्ञापन

गौरव खन्ना को लेकर कहा- 'ऐसे ही चने के झाड़ पर चढ़ाया हुआ है'
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नीलम और फरहाना एक साथ बैठी दिख रही हैं और टीवी एक्टर गौरव खन्ना की लोकप्रियता पर कटाक्ष कर रही हैं। फरहाना कहती हैं, 'मैंने कभी देखा नहीं इसको टीवी पर। मैं इसको जानती नहीं, ये कौन है'। नीलम कहती हैं, 'मैं भी नहीं जानती हूं'। इस पर फरहाना कहती हैं, 'ऐसे ही चने के झाड़ पर चढ़ाया हुआ है'। 

नीलम-फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
फलक बोलीं- 'कौन हैं ये दीदियां'?
फलक नाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह क्लिप शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे प्लीज बताओ ये दोनों दीदियां कौन हैं? मैं तो आज तक नहीं जान पाई ये दोनों कौन हैं? कहां से आई हैं। गौरव खन्ना जाना-माना नाम हैं इंडस्ट्री का। फिर बोलूंगी, इनके जैसे लोग हर सीजन में मिलते हैं, जिन्हें टीवी की बुराई भी करनी है और दिखना भी टीवी पर ही है। अब इन दीदी के सो कॉल्ड फैंस क्या कहेंगे?'

विज्ञापन

फरहाना ने टीवी इंडस्ट्री पर की टिप्पणी तो भड़कीं फलक
इससे पहले फरहाना ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर टिप्पणी की थी। दरअसल, गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट से पूछा कि क्या वे कभी टीवी पर काम करना चाहेंगी? इस पर फरहाना ने कहा, 'मैं तो नहीं करूंगी, मुझे लगता है टीवी करने में मैं थिएटर जाया कर दूंगी'। उनका यह स्टेटमेंट फलक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'हर सीजन में एक ऐसा दोगला आदमी जरूर होता है। इन्हे क्या लगता है 'बिग बॉस' थिएटर में रिलीज होता है क्या? ऐसे लोगों को 'बिग बॉस' में नहीं लाना चाहिए। एक सच्चा कलाकार किरदार और परफॉर्मेंस पर ध्यान देता है ना कि प्लेटफॉर्म पर'। 



फलक बोलीं- 'बदतमीज कंटेस्टेंट के बदतमीज फैंस'
फरहाना के कमेंट पर फलक नाज की नाराजगी के बाद फरहाना के फैंस उन्हें आपत्तिजनक भाषा में मैसेज भेज रहे हैं। फलक को गालियां दी जा रही हैं। एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फलक ने लिखा है, 'बदतमीज कंटेस्टेंट के बदतमीज फैंस'। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'जो इंसान जैसा होता है, उसके फैंस भी वैसे ही होते हैं'। बता दें कि फलक नाज खुद भी पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रह चुकी हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें