आज रात होगा ग्रैंड प्रीमियर
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड प्रीमियर आज रविवार राज 10.30 बजे से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगा। नीलम गिरी और नतालिया प्रीमियर एपिसोड में सिर्फ डांस करके रौनक बढ़ाएंगी या वे बतौर प्रतिभागी घर में एंट्री करेंगे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। फिलहाल दोनों को 'बिग बॉस 19' के मंच पर देख यूजर्स उत्साहित हैं।
अबकी बार घरवालों की सरकार
जून 1997 में नीलम गिरी का जन्म भूटान में हुआ। वे उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। हालांकि, उनकी स्कूलिंग बिहार के पटना से हुई। नीलम ने साल 2021 में 'बाबुल' से डेब्यू किया था। नतालिया चर्चित अभिनेत्री, सिंगर और राइटर हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लिया है। बात करें 'बिग बॉस 19' तो इस बार शो की टैगलाइन है, 'इस बार घरवालों की सरकार'।