फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना-रजत दलाल के बीच हुई झड़प, बोले- दरवाजा खोलो और निकलो यहां से

Wed, 06 Nov 2024 03:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में विवियन डीसेना और रजत दलाल की बीच जमकर झड़प हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों को संभालना मुश्किल हो गया। लड़ाई के चलते विवियन रजत से इतने नाराज हो गए कि उनको घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 अपने दर्शकों को नॉन-स्टॉप मनोरंजन और ड्रामा के साथ स्क्रीन से बांधे हुए है। रियलिटी शो में कई झगड़े और बहसे हुई हैं, लेकिन लेटेस्ट अपिसोड में विवियन और रजत दलाल के बीच हुई झड़प ने काफी खतरनाक मोड़ ले लिया है। 
विज्ञापन


विवियन और रजत में हुई बहस
विवियन डीसेना दो मजबूत दावेदार हैं, जिन्होंने कभी इस शो में किसी से भी लड़ाई नहीं की, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच में काफी बहस होती है और देखते ही देखते विवियन अपना आपा खो बैठते हैं और रजत से कहते हैं कि दरवाजा खोलो और निकल जाओ यहां से।

रजत और विवियन का वीडियो
क्लिप की शुरुआत रजत दलाल और विवियन डीसेना की बहस से होती है। विवियन, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रजत से बात करते समय उसे न छूने के लिए कहते हैं, “छु के बात मात कर।” उसे उकसाने के लिए, रजत दलाल उसे छूते हैं और कहते हैं, “ले छू लिया।” विवियन हंसते हुए कहते हैं, “बस यही सब कर सकता है तू।”
विज्ञापन

रजत ने विवियन को उकसाया
रजत का कहना है कि विवियन जो चाहे कर सकता है क्योंकि उसे कोई परवाह नहीं है। आगे रजत कहते हैं, ''तेरे जैसा 36 आते हैं।'' रजत की इस बात पर विवियन गुस्से में आ जाते हैं और चिल्लाते हैं, “शो के एक स्टैंडर्ड मेंटेन करो, ऐसे लो स्टैंडर्ड के लोग नहीं चाहिए यहां। दरवाजा खोलो और निकलो यहां से।''

बिग बॉस 18 के प्रोमो को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है, “घर का मामला हुआ गरम और एक बार फिर छिड़ी विवियन और रजत के बीच। देखिए #BiggBoss18, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ #colorstv और @officialjiocinema।” सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और वीकेंड का वार रात 10 बजे प्रसारित होता है।
विज्ञापन

Love And War: तस्वीर में एक साथ नजर आए रणबीर-विक्की, क्या लव एंड वॉर में इस डैशिंग लुक में नजर आएंगे दोनों?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें