फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के निशाने पर आए करण वीर मेहरा, अभिनेता के दो तलाक पर किया सीधा कटाक्ष

Sat, 26 Oct 2024 06:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' का लेटेस्ट 'वीकएंड का वार' बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। शो से जुड़े नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान, करण वीर मेहरा के दो तलाक पर सीधा कटाक्ष करते नजर आए हैं।
 
विज्ञापन
करण वीर मेहरा-सलमान खान (बिग बॉस 18) - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' से दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिल रहा है। शो में लड़ाई झगड़े के साथ-साथ दोस्ती और दुश्मनी की भी मिसाल देखने को मिल रही है। वहीं, पांच दिन प्रतियोगियों की गेम देखने के बाद दर्शकों को इसके 'वीकएंड का वार' का बेसब्री से इंतजार रहता है। शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों के हफ्ते भर की गलतियों का हिसाब-किताब करते देखे जाते हैं। आज भी सलमान आएंगे और कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों की क्लास लगाते देखे जाएंगे। इसी बीच शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट, करण वीर मेहरा के दो तलाक पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

करण के दो तलाक पर सलमान का कटाक्ष

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान ने करण वीर मेहरा के दो तलाक पर सीधा कटाक्ष किया। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता की पहले शादी देविका मेहरा और बाद में निधि सेठ से हुई, लेकिन दोनों शादियां नहीं चल पाईं और अभिनेता आज अकेले हैं। 

'वीकएंड का वार' पर गुस्से में दिखे सलमान खान

क्लिप में सलमान खान को कहते देखा जा रहा है, 'करण आप बाहर परिवार जोड़ नहीं पाए, और यहां भी परिवार जोड़ नहीं पाए हो। आप कोई भी चीज पूरी नहीं कर पाते। आप ये जो कोने में कर रहे हो, ये खुल्ले में करो।' 'बिग बॉस 18' के नवीनतम एपिसोड में, ईशा सिंह ने करण वीर के दो तलाक पर चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने ईशा और अविनाश मिश्रा के बीच संभावित लिंक-अप का संकेत दिया। 

Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’
 

प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह 

हालिया एपिसोड में करण वीर ने श्रुतिका से बात करते हुए बताया कि कैसे वह घर के बाहर अपने परिवार को जोड़ कर नहीं रख पाए। वहीं, आने वाले एपिसोड के प्रोमो को देखकर साफ हो रहा है कि 'वीकएंड का वार' काफी दिलचस्प होने जा रहा है। 

Ranvir Shorey: 'लोग कहते हैं रातोंरात बदलाव आ जाते हैं पर...', बिग बॉस के बाद की लाइफ पर रणवीर शौरी की दोटूक
विज्ञापन

करण वीर मेहरा का करियर

करण वीर मेहरा के करियर की बात करें तो 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता 'रागिनी एमएमएस 2', 'मेरे डैड की मारुति', 'ब्लड मनी', 'बदमाशियां' और अन्य बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2009 में देविका मेहरा से शादी की, लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया। बाद में करण ने 2021 में निधि सेठ से शादी कर ली, हालांकि, वह शादी भी सिर्फ दो साल बाद खत्म हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें