फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Promo: हिना खान ने किया शिल्पा शिरोडकर की गेम का पर्दाफाश, करण वीर मेहरा से भी किए तीखे सवाल

Sun, 24 Nov 2024 11:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' में आए दिन समीकरण बदल रहे हैं। इसी बीच हिना खान सलमान खान के शो में एंट्री लेती और प्रतियोगियों का पर्दाफाश करती नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
हिना खान-बिग बॉस 18 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' के घर में दोस्ती की दास्तां हर दिन बदलती है। इस हफ्ते शिल्पा शिरोडकर के जरिए नॉमिनेट किए जाने के बाद करण वीर मेहरा ने आखिरकार उनका सामना किया। करण ने शिल्पा से अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, 'वीकएंड का वार' एपिसोड में इस सुविधा की दोस्ती का पर्दाफाश होने जा रहा है। आज यानी रविवार के एपिसोड में हिना खान शो के प्रतियोगियों से मुखातिब होंगी और उन्हें आईना दिखाती नजर आएंगी। 

हिना खान ने खोली शिल्पा की पोल 

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में हिना खान घर में प्रवेश करती हैं और करण को नॉमिनेट करने के लिए शिल्पा को आड़े हाथों लेती हैं। उन्होंने करण वीर मेहरा से उनके स्टैंड के बारे में भी सवाल किया और कहा, 'करण आप अपने लिए स्टैंड नहीं ले रहे हैं। आप ऐसा नहीं कर सकते जो दूसरे कर रहे हैं।' इसके बाद हिना शिल्पा से कहती हैं, 'मतलब वाली दोस्ती है न वो दिख रहा है।' इसके बाद वह फिर से करण से बोलती हैं, 'करण जब शिल्पा ने आपको नॉमिनेट किया, तो मेरा मूड खराब हो गया।'

विज्ञापन


टास्क में रजत का शिल्पा पर कटाक्ष

प्रोमो में एक टास्क भी दिखाया गया जहां प्रतियोगियों को एक ऐसे शख्स का नाम बताना था जिसे देख उन्हें महसूस होता है कि वो उनसे जलता है या जलती है। रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर की ओर इशारा किया, जिसके बाद टास्क के तहत उन पर सफेद पाउडर का एक बैग डाला गया। अपनी वजह बताते हुए रजत कहते हैं, 'मैं कुछ और कहता हूं और शिल्पा जी बात को ऐसे घूमाती हैं कि लगता है मैंने उन्हें कुछ और ही कहा है। शायद उन्हें मुझसे कुछ ज्यादा ही प्यार है या फिर जलन।'

सलमान के सामने भावुक हुईं हिना खान 

हिना खान ने 'बिग बॉस' में अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, 'मैंने इस खूबसूरत जर्नी से जो चीज अपने साथ लेकर गई हूं वो है ताकत। बहुत खूबसूरत टैग मिला था, मुझे इस शो में। पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है'। इस पर सलमान खान कहते हैं, 'आप हमेशा एक फाइटर रही हो। और हर चैलेंज से लड़ रही हो इस वक्त'। अपनी यात्रा पर बात करते हुए हिना खान काफी भावुक भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें