फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस में टाइम गॉड टास्क के दौरान घरवालों से भिड़ गईं कशिश, करणवीर बोले, 'कितनी गिर गई हो तुम'

Fri, 27 Dec 2024 08:40 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइमगॉड टास्क में घरवालों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। कशिश विवियन और करणवीर मेहरा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड टास्क को लेकर घरवालों के बीच चर्चा रही। ये खेल जोड़ी में खेलना था। कशिश कपूर का सभी प्रतियोगियों के साथ झगड़ा हो गया क्योंकि टास्क मॉनिटर श्रुतिका अर्जुन ने उन्हें टाइम गॉड टास्क से बाहर घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसी बनी जोड़ियां टास्क में जोड़ी
टाइम गॉड टास्क के दौरान करण वीर मेहरा और रजत दलाल, ईशा सिंह और सारा आरफीन खान, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे और विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर और कशिश कपूर की जोड़िया बनाई गई। 

 

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
टास्क के दौरान कशिश के साथ हुआ विवाद
टास्क के दौरान विवियन और चाहत की जोड़ी टास्क से बाहर हुई, फिर शिल्पा और कशिश की जोड़ी को बाहर कर दिया गया। संचालक श्रुतिका ने ये फैसला लिया तो कशिश कपूर इस फैसले से नाराजगी जताते हुए घरवालों के साथ भिड़ गईं। इस दौरान विवियन उन्हें हाटते नजर आए और उन्होंने यह तक कह दिया कि आप नॉमिनेट होने से डर रही हैं इसलिए ऐसा कर रही हैं। विवियन ने कशिश के स्केटबोर्ड को धक्का दिया लेकिन वह अपनी जगह पर खड़ी रही।

Rasha Thadani: सोलो फोटो नहीं दूंगी, पैपराजी से बोली रवीना टंडन की बेटी राशा? जल्द रिलीज होगी डेब्यू फिल्म

 

विज्ञापन

करण वीर मेहरा और कशिश की हो गई लड़ाई
कशिश ने अन्य प्रतियोगियों का रास्ता रोकते हुए जमीन पर बैठ गई। उन्होंने कहा कि वे गेम में रहेंगी, वह गिरेंगी तो सभी को धक्का देंगी। इस पर करणवीर मेहरा कहते हैं। गिर तो गई हो और कितना गिरोगी। कितनी गिर गई हो तुम।" इस पर विवियन बोले कि कशिश अभी और नीचे नहीं गिरेगी। इस पर कशिश ने जवाब दिया, "आपके लेवल पर नहीं आई हूं। थोड़ा और गिरना बचा है। अभी तुम्हारे लेवल पर पूछी नहीं हूं। थम जाओ थोड़ा, और नीचे आ रही हूं।"
 

Suhana Khan-Agastya Nanda: अफेयर की अटकलों के बीच, फिर से साथ दिखे सुहाना खान-अगस्तय नंदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें