अविनाश ने शेयर की गृहप्रवेश की तस्वीरें
अविनाश ने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें भी हैं, जिनमें उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं। उन्होंने अपने घर की तस्वीरों के साथ भावुक संदेश भी लिखा। अविनाश ने लिखा, 'आखिरकार, मुंबई में अपना घर। इसमें मुझे 10 साल लग गए। 10 साल की मेहनत, धैर्य और विश्वास के बाद आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने कर दिखाया।'
10 साल बाद मुंबई में खरीदा पहला घर
अविनाश ने आगे लिखा 'जब वह नया-नया मुंबई आए थे, तो उन्हें बहुत चिंता रहती थी कि क्या वह इस शहर में टिक पाएंगे या नहीं। लेकिन अब 10 साल बाद अपना घर होने पर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने लिखा कि भगवान सबकी जिंदगी का प्लान अच्छे समय पर लिखते हैं, इसलिए हमें बस ईमानदारी से मेहनत करते रहना चाहिए।'
माता-पिता का किया धन्यवाद
अविनाश ने अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'ये सब मेरे मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से संभव हुआ है। मेरे भाई और भाभी को भी धन्यवाद। और आप सभी प्रशंसकों को भी दिल से शुक्रिया।'
'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे अविनाश
अब अविनाश 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेंगे। रोहित शेट्टी के इस स्टंट शो में जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त विवियन डीसेना से सलाह ली। कथित तौर पर अविनाश ने बताया कि विवियन ने कहा, 'बस जाओ और कमाल कर दो। उस पल का पूरा मजा लो।'
यह भी पढ़ें: बारबरा पेल्विन ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, कान फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट; पति डेलन भी दिखे साथ..