फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मेट गाला में पहुंचीं थीं अनुपमा? इंडो-वेस्टर्न अंदाज देख चौंके फैंस; रुपाली गांगुली ने साझा की तस्वीरें

Wed, 13 May 2026 02:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rupali Ganguly Share Met Gala Look: बीते दिनों मेट गाला इवेंट खूब चर्चा में रहा। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट के खत्म होने के कई दिन बाद टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। क्या वह भी मेट गाला इवेंट में पहुंचीं थीं? जानिए, क्या है सच? 

विज्ञापन
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला में इस बार करण जाैहर, डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा की ड्रेसेस की खूब चर्चा रही। कई बड़ी एक्ट्रेसेस इस बार मेट गाला से दूर रहीं। लेकिन मंगलवार को सीरियल ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने मेट गाला से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने अलग-अलग ड्रेसेस में ये तस्वीरें पोस्ट की हैं और एक खास सवाल भी अपने फैंस से पूछा है। 

विज्ञापन




इंडो-वेस्टर्न स्टाइल वाली ब्लैक साड़ी पहने एक तस्वीर रुपाली गांगुली ने पोस्ट की। इसमें उनका लुक कमाल का लग रहा था। 


आगे भी एक साड़ी गाउन लुक में रुपाली गांगुली नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी।  

विज्ञापन



आगे एक बटरफ्लाई स्टाइल वाला गाउन लुक उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। यह हटकर लुक भी फैंस को काफी पसंद आया।

आखिरी में नेचर से इंस्पायर एक गाउन लुक भी रुपाली ने शेयर किया। इस लुक के साथ उनकी ज्वेलरी काफी सिंपल नजर आई। 

विज्ञापन

कैप्शन में रुपाली गांगुली ने फैंस से पूछा खास सवाल
बता दें कि रुपाली गांगुली के यह लुक मेट गाला से नहीं हैं। उन्होंने इन्हें एआई से बनाया है। और अपने फैंस से कैप्शन में एक सवाल पूछा है, ‘अगर मैं कभी मेट गाला के रेड कार्पेट पर चली तो आप मेरे लिए कौन सा लुक चुनेंगे? इसके जवाब में फैंस और उनके दोनों ने उनके सभी लुक्स को सराहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें