बिग बॉस 18 में घर से बेघर होने वाले सदस्यों का नाम सामने आ गया है। इस वीकेंड सारा आरफीन खान घर से बेघर हो गई हैं। साथ ही घर को टॉप 10 सदस्य मिल गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिग बॉस 18 में घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों घर में हुई बातों और अपनी दोस्ती पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। वहीं, घर में नॉमिनेशन टास्क हो रहे हैं। इसमें घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इन लोगों को किया नॉमिनेट
शिल्पा ईशा सिंह को नॉमिनेट करती हैं। वहीं, रजत करणवीर मेहरा को नॉमिनेट करते नजर आ रहे हैं। शो में सभी के रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में चाहत पांडे विवियन डीसेना को नॉमिनेट करती हैं। वे कहती हैं कि विवियन उन्हें बोरिंग लगते हैं।
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutika_arjun
लिस्ट में शामिल है इनका नाम
बिग बॉस 18 में अगले हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए ईशा सिंह, चाहत पांडे, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन का नाम लिस्ट में शामिल है। इनके अलावा चुम दरांग, करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर नॉमिनेशन टास्क में सुरक्षित रही हैं।
सारा आरफीन खान हुई नॉमिनेट
इस रविवार वीकेंड पर सारा आरफीन खान घर से बेघर हो गई हैं। इसी के साथ रियलिटी शो को अपने टॉप 10 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। सारा अपनी कुछ चीजों और बर्ताव के कारण घर में काफी चर्चा में रहीं।
टॉप 10 में शामिल हैं ये घरवाले
बिग बॉस 18 में शामिल टॉप 10 घरवालों के नाम- ईशा सिंह, चाहत पांडे, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर। अब नॉमिनेट हुए सदस्यों में कौन सा सदस्य घर जाएगा, इसको लेकर चर्चा हो रही है।