फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: चूम दरांग ने टाइम गॉड बनने के लिए क्या लगाया दांव पर, नाराज हो गए बाकी प्रतियोगी

Tue, 24 Dec 2024 12:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 अपने मुकाम की तरफ बढ़ रहा है, कुछ हफ्तों बाद इस शो का विनर सामने आ जाएगा। शो में जो प्रतियोगी मौजूद है, सभी विनर बनने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में टाइम गॉड बनने के लिए चूम दरांग ने ऐसा फैसला लिया, जिससे बाकी प्रतियोगी नाराज हो गए। 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 प्रतियोगी चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियालिटी शो बिग बॉस 18 में प्रतियोगियों के बीच किसी ना किसी वजह से लड़ाई, झगड़ा और बहस होती रहती है। कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है, जिसमें प्रतियोगी चूम दरांग ने टाइम गॉड बनने के लिए ऐसा कुछ दांव पर लगा दिया, जिसका बुरा असर बाकी प्रतियोगियों पर पड़ सकता है। इस वजह से लगभग सभी प्रतियोगी चूम दरांग से नाराज हो गए।

विज्ञापन

चूम दरांग ने लिया सेल्फिश फैसला 
चूम दरांग ने घर का राशन, टाइम गॉड बनने के लिए दांव पर लगा दिया है। इसमें करणवीर मेहरा उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आए। जब बिग बॉस ने घोषणा की इस बार के राशन में घर वालों के हिस्से में बस एक नींबू आया है तो सभी नाराज हो गए। अविनाश ने चूम को कहा कि वह एक सेल्फिश लड़की है, उसने बाकी लोगों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा।


 

विज्ञापन

करणवीर-रजत दलाल की हुई बहस 
रजत दलाल ने भी चूम दरांग के फैसले पर सवाल खड़े किए, वह ऊंची आवाज में चूम दरांग को डांटने लगे। इस पर करणवीर मेहरा आगे आए और चूम दरांग के बचाव में खड़े हो गए। करण और रजत दलाल के बीच बहस लगतार बढ़ती गई। नौबत हाथा-पाई तक की आ गई थी लेकिन बाकी प्रतियोगियों ने दोनों को रोक लिया। 

Year Ender 2024: हॉलीवुड फिल्म-सीरीज में छा गए बॉलीवुड सितारे, जानिए किस तरह के किरदार में आए नजर

नॉमिनेशन की नाराजगी दिख रही है 
बिग बॉस 18 में इस वक्त गर्मा-गर्मी का माहौल बना हुआ, हर कोई किसी ना किसी से नाराज दिख रहा है। दरअसल, इसकी वजह नॉमिनेशन के लिए एक-दूसरे को नॉमिनेट करना है। हाल ही में चूम दरांग ने विवियन डिसेना को नॉमिनेट किया है। शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट किया। वहीं करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया है। 

Subedaar: अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, अभिनेता की एक्शन फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें