फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alice Kaushik: एलिस कौशिक ने अपने रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं- बाहर आने के बाद...

Mon, 25 Nov 2024 10:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक की एलिमिनेशन के बाद उन्होंने शो के अनुभव पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से यह आभास था कि वह घर से बाहर हो सकती हैं।
विज्ञापन
एलिस कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक के एलिमिनेशन ने फैंस को चौंका दिया। सबसे कम वोट मिलने के कारण वह घर से बाहर हो गईं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने खुलकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें पहले से ही यह एहसास था कि वह घर से बाहर होने वाली हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एलिस ने कहा, "मुझे जब भी ऐसी कोई फीलिंग आती है तो वह सही होती है। इस बार भी मैंने खुद के साथ ऐसा महसूस किया था, इसलिए मैंने अपना नाम लिया था।"

Mallika Sherawat: इस वजह से मल्लिका शेरावत ने ठुकरा दी ‘द रॉयल्स’, ईशान खट्टर की मां का मिला था रोल
विज्ञापन


रिलेशनशिप को लेकर दी स्पष्टता

बिग बॉस 18 में एलिस की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी। बातचीत में अपनी लव लाइफ पर पूछे गए सवाल के जवाब में एलिस ने कहा, "मुझे अपने रिश्ते पर पूरा विश्वास है, इसलिए मुझे बाहर आने के बाद इस पर किसी प्रकार की स्पष्टता की आवश्यकता नहीं थी। उस समय जो छोटी सी बात इंटरव्यू में निकाली गई थी, वह मुझे भावुक कर गई थी, लेकिन अगले दिन से मैंने इसका जिक्र तक नहीं किया, क्योंकि मुझे अपने रिश्ते पर पूरा यकीन है।"
Shruti Haasan: अपने जन्मदिन पर इस बार क्या करेंगी श्रुति हासन? अभिनेत्री ने फैंस को बता दिया प्लान

विज्ञापन

पैनिक अटैक पर दी सफाई
एलिस ने पैनिक अटैक पर भी अपनी बात रखी।  अविनाश के एलिमिनेशन के बाद आए पैनिक अटैक पर एलिस ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है कि इसका मजाक उड़ाया गया। मैं दुनिया में अकेली नहीं हूं जिसके साथ ऐसा होता है। मुझे जब पैनिक अटैक आता है तो मैं कांपने लगती हूं।"
Wives of Bollywood: बॉलीवुड वाइव्स की जिंदगी दिखाएंगे मधुर भंडारकर, कहा- बहुत गंभीर और कठोर होगी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें