भावुक हुईं अंकिता
इसके बाद मुनव्वर ने याद किया कि कैसे उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की विशेष स्क्रीनिंग पर सुशांत से पहली बार व्यक्तिगत मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता अभिनेता के बारे में बात करती हुई भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, "बहुत अच्छा इंसान था वो। भूतकाल में उनके नाम का इस्तेमाल करना बहुत अजीब है। मुझे अजीब लगता है। अभी तो फिर भी ठीक है, पहले तो....वो विक्की का भी तो दोस्त था।”
IFFI 2023: 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज, स्टार्स ने कलाकारी से जमाया रंग
सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं हुई थीं शामिल
अंकिता आगे कहती हैं, 'किसी को इस तरह खोने का यह मेरा पहला अनुभव था। यह बहुत चौंकाने वाला था। मैं उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी। मैं जा ही नहीं सकी। वह विक्की ही था, जिसने मुझे जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं देख ही नहीं सकती थी।" बता दें कि सुशांत और अंकिता टीवी शो पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। उस समय घर-घर में इस शो को लोग देखा करते थे।
Chhath Puja 2023: खेसारी से लेकर अक्षरा सिंह तक, छठ महापर्व पर भक्ति भाव में डूबे नजर आए भोजपुरी स्टार्स