रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का दूसरा 'वीकएंड का वार' टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो के मेकर्स ने 'वीकएंड का वार' के प्रोमोज रिलीज करने शुरू कर दिए हैं। इस बार सलमान खान उन घरवालों की पोल खोलने वाले हैं जिन्होंने अब तक फेक का नाकाब ओढ़ा हुआ है। जी हां, सामने आए प्रोमोज के मुताबिक शो के होस्ट कई लोगों को एक्सपोज करने वाले हैं।
फूट फूटकर रोने लगीं प्रियंका
प्रोमोज के मुताबिक आज (शुक्रवार) शो में सौंदर्या और प्रियंका के बीच जबरदस्त कैट फाइट होने वाली है। दरअसल, सलमान खान एक टास्क के दौरान प्रियंका को सौंदर्या द्वारा बोले गए एक स्टेटमेंट काे पढ़कर सुनाते हैं। स्टेटमेंट सुनकर प्रियंका का मूड खराब हो जाता है और वह रोने लगती हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने सौंदर्या से इस तरह के स्टेटमेंट की उम्मीद नहीं की थी। इसके बाद दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होने लगी है।