फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: घर में अंदर पहली बार नजर आए बिग बॉस! वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 21 Dec 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक, घर के अंदर आने वाले मेहमानों को घरवालों को इग्नोर करना है। वीडियो में एक शख्स शालीन भनोट के सामने चिकन खाता नजर आया तो दूसरा मेहमान एक कंटेस्टेंट को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विजय विक्रम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में इस बार दर्शकों को कई दिलचस्प चीजें देखने को मिल रही हैं। घरवालों के बीच तीखी नोंकझोंक से लेकर नए-नए टास्क लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच शो अब कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में बिग बॉस खुद घर के अंदर नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह घर के अंदर दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Ranveer Singh: गोविंदा की इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह, खुद बताई मन की बात

 

वायरल वीडियो में उन्हें नेशनल टेलीविजन पर सुम्बुल के पिता द्वारा उनके लिए लिखे गए पत्र को पढ़ते हुए देखा गया। बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक, घर के अंदर आने वाले मेहमानों को घरवालों को इग्नोर करना है। वीडियो में एक शख्स शालीन भनोट के सामने चिकन खाता नजर आया तो दूसरा मेहमान दूसरे कंटेस्टेंट को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विजय विक्रम सिंह सुम्बुल के लिए पत्र पढ़ते नजर आए। 

यह भी पढ़ें-Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू

बता दें कि यह टास्क हफ्ते के राशन के लिए रखा गया है। टास्क के नियम के मुताबिक घर के सदस्यों को बाहरी लोगों की एक्टिविटी पर न तो रिएक्ट करना है और न ही उनसे प्रभावित होना है। नियम के मुताबिक अगर तीन लोग इस टास्क में भावुक हो जाते हैं तो उन्हें एक टोकरी गंवानी पड़ेगी। विजय विक्रम सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के साथ एक अभिनेता भी हैं। अब तक वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस शो को नैरेट करने के अलावा वह द फैमिली मैन वेब सीरीज के दोनों भाग में नजर आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें-Ram Setu On Ott: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी 'राम सेतु', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें