'बिग बॉस 16' अपने अंतिम दिनों में आकर और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा सामने आ रहा है। जहां वीकएंड का वार एपिसोड में हमें देखने को मिला था कि सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की जमक क्लास लगी थी, वहीं आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि टीना को मेडिकल इमरजेंसी के कारण बुलाया गया है और खुद अभिनेत्री के प्रियंका से कहा है कि वह घर से बाहर जाने वाली हैं।
दरअसल, टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती इन दिनों काफी अच्छी हो गई है। दोनों एक-दूसरे का साथ देती और सुख-दुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ऐसे में टीना दत्ता अपनी परेशानी बताने के लिए प्रियंका को रूम ले जाती हैं। टीना दत्ता को प्रियंका से कहते हुए सुना जाता है कि वह मेडिकल इमरजेंसी के लिए जा सकती है। जब प्रियंका उनसे सवाल करती हैं तो टीना उन्हें अपने दांत दिखाती हैं, जिन्हें देखकर प्रियंका चौंक जाती हैं। इसके बाद टीना को कहते सुना जाता है कि वह पिछले एक हफ्ते से उसके दांत किटकिटा रहे हैं। टीना बिग-बॉस से गुजारिश करती हैं कि अपना बैग पैक करते हुए उन्हें मेडिकल रूम में बुला लें।
Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें
टीना की ऐसी गुजारिश सुनकर बिग बॉस उनसे सवाल जवाब करने के लिए उन्हें घरवालों से अलग बाथरूम एरिया में बुलाते हैं। घरवालों को लगता है कि टीना सिर्फ नाटक कर रही हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद वह आती हैं और प्रियंका को हग कर लेती हैं। अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना जल्द ही घर से बाहर होने वाली हैं, जिसके पीछे का कारण उनके दांतों में छुपा है। इसके साथ ही अगर टीना दत्ता का बिग बॉस का यह सफर यहीं खत्म हो जाता है तो शालीन भनोट घर में अकेले रह जाएंगे।
James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक
आपको बता दें, पिछले हफ्ते शालीन भनोट और टीना में जमकर लड़ाई देखने को मिली थी। दरअसल, शालीन ने टीना पर कमेंट करते हुए कहा था कि 'वह एक को छोड़ती हैं तो दूसरे के साथ चिपक जाती हैं।' यह सुनकर टीना आग बबूला हो उठी थीं और उन्होंने भी अभिनेता की एक्स वाइफ को लेकर कमेंट पास कर दिया था। दोनों के बीच हुए इस झगड़े पर सलमान खान ने भी दोनों को जमकर लताड़ लगाई थी।
Pathaan: 'पठान' रिलीज से पहले ही फैंस पर चढ़ा किंग खान का क्रेज, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट