फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में धर्मेंद्र के साथ ठुमके लगाएंगे सलमान खान, नए साल के जश्न पर होगा जमकर धमाल

Sat, 31 Dec 2022 01:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दोनों घर के अंदर जाकर भी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हैं।  
विज्ञापन
धर्मेंद्र, सलमान खान, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के सबसे बड़े विवादित शो बिग बॉस 16 में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वीकएंड का वार पर जहां इस बार सलमान खान ने अर्चना गौतम की क्लास लगाई, तो कहा जा रहा है कि विकास मानकतला का शो से सफर खत्म होने वाला है। वहीं, अब आज बिग बॉस के घर में नए साल का जश्न देखने को मिलेगा। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र शो का हिस्सा बनेंगे और सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


बिग बॉस के मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्टेज पर कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है और वह सबको हंसी से लोटपोट कर देते हैं। वहीं, धर्मेंद्र सलमान खान और कृष्णा के साथ अपनी फिल्म के गाने पर ठुमके लगाते भी नजर आते हैं।


इसके अलावा एक ओर प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान और धर्मेंद्र दोनों ही नए साल के मौके पर घर में एंट्री लेते हैं और कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई देते हैं। सबसे पहले साजिद खान और अब्दु धर्मेंद्र के डायलॉग बोलते नजर आते हैं, जिसे सुन सब लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, इसके बाद कृष्णा अभिषेक भी सभी का मनोरंजन करते हैं। ऐसे में बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट नए साल का स्वागत बड़े ही धमाके के साथ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत
विज्ञापन

 

वहीं, खबरें आ रही हैं कि इस बार शो से विकास का सफर खत्म होने जा रहा है। विकास ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर बीबी हाउस में एंट्री ली थी। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि नए साल के मौके पर शायद किसी को घर से ना निकाला जाए और यह हफ्ता नो एविक्शन वीक बन जाए। अब कौन घर में रहता है और किसे शो को अलविदा कहना होगा इसका पता शो ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा। 

Tunisha Sharma Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान, तुनिशा शर्मा मामले में अदालत ने दिया आदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें