फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस की घर की लड़ाई पहुंची बाहर, सुंबुल के पिता पर भड़के शालीन के डैडी, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 22 Nov 2022 06:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शालीन के पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेशनल टीवी पर इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रतिभागियों को लेकर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना एक चीप हरकत है।
विज्ञापन
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के बीच अक्सर झगड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन नया सीजन इस बार एक कदम आगे निकल गया है। दरअसल, घरवालों का झगड़ा अब परिवार तक पहुंच गया है। पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक एपिसोड में सुंबुल को कन्फेशन रूम में बुलाया गया और उनकी पिता से बात कराई गई। इस दौरान सुंबुल के पिता ने उन्हें कहा कि नेशनल टेलीविजन पर टीना और शालीन को उनकी औकात दिखा दो। सुंबुल के पिता की यह नसीहत शालीन के पिता को पसंद नहीं आई है। उन्होंने सुंबुल के पिता को ऐसी बात कहने के लिए आड़े हाथों लिया है। 

विज्ञापन

Bruce Lee Death: ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई ब्रूस ली की मौत? 49 साल बाद सामने आई नई रिसर्च ने चौंकाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालीन के पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेशनल टीवी पर इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रतिभागियों को लेकर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना एक चीप हरकत है, साथ ही उन्होंने इस तरह के बयान को एडिट नहीं करने पर भी हैरानी जताई। उन्होंने आगे कहा कि सुंबुल बालिग हैं। उन्हें शो में भेजा गया है तो कॉन्सेप्ट के मुताबिक उन्हें बाहरी गाइडेंस नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इस शो में इतना पक्षपात क्यों हो रहा है।
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय पर पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा था कि क्यों सिर्फ सुंबुल के पिता को ही बिग बॉस के स्टेज पर आने की इजाजत दी गई। वह शो में आकर बता रहे हैं कि सुंबुल कैसा खेल रही है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस देवोलीना बनर्जी ने भी बिग बॉस के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। 37 वर्षीय देवोलीना भी पिछले सीजन में बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। 
Vivaad Bollywood Ke: जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान के निशाने पर आए विवेक ओबेरॉय, बर्बाद हो गया था एक्टर का करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें