बिग बॉस 16 सीजन का फिनाले जल्द ही होने वाला है। घर में सदस्यों की संख्या भले ही कम हो गई है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोक-झोंक अभी भी देखने को मिल रही है। शनिवार के दिन सलमान खान एक बार फिर घरवालों को क्लास लगाते नजर आए। सलमान ने सबसे पहले निमृत को बताते हैं कि उनके पापा ने अर्चना से सच में कहा था कि अगर अर्चना, निमृत और सौंदर्या एक हो जाए तो मंडली खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Actress: किडनैप हुई थीं ये अभिनेत्रियां, किसी को किया गया टॉर्चर तो किसी का बेरहमी से हुआ कत्ल
शो में आगे सलमान खान टीना और शालीन से बात करते नजर आते हैं। इस दौरान सलमान पिछले दिनों घर में हुए झगड़े के लिए दोनों को लताड़ लगाते दिखते हैं। इसके बाद सलमान ने प्रियंका से सवाल करते हैं कि जब अपनी शालीन से लड़ाई हुई थी तब टीना उसमें कूद पड़ीं। सलमान उनसे पूछते नजर आते कि पिछले दो-तीन दिन से वह आपसे लगातार शालीन के बारे में बात कर रही हैं, पर सवाल यह है कि टीना यह सबअब क्यों बोल रही हैं। इस प्रियंका कहती हैं कि वो भरी बैठी थी, इसलिए उनका गुस्सा फट पड़ा। शो में आगे साजिद और अब्दु रोजिक भी नजर आते हैं। स्टेज पर साजिद से सलमान पूछते दिखते हैं कि घर से बाहर निकलने के बाद क्या किया। इस पर साजिद उन्हें बताते हैं कि वह मम्मी से मिले और मम्मी ने उनसे वो कहा जो 50 साल में कभी नहीं कहा। साजिद बताते हैं कि मां ने उन्हें कहा कि वह उन पर गर्व करती हैं।
यह भी पढ़ें- #AskSrk: 'मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए?' किंग खान ने खास अंदाज में फैन को दिया जवाब
इसके बाद स्टेज पर अब्दु रोजिक भी नजर आते हैं। वह अपना नए गाने पर परफॉर्म करते हुए भी दिखते हैं। शो में आगे साजिद शालीन का भंडाफोड़ करते दिखते हैं। वह सलमान को बताते हैं कि शो में एंट्री करने से दो दिन पहले शालीन उनसे संपर्क किया था और कहा था कि मिलकर खेलेंगे और एक दूसरे का ख्याल रखेंगे। शो में आगे एकता कपूर भी नजर आती हैं, वह सलमान से कहती हैं कि वह जब भी यहां आती हैं तब अपनी फिल्म के लिए किसी न किसी को कास्ट करके ही जाती हैं।