फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अब ‘बिग बॉस 16’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान? इस सितारे को सौंपी होस्टिंग की कमान

Sat, 14 Jan 2023 10:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान अब वीकएंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। वहीं, अब दबंग खान की वापसी सीधे फिनाले एपिसोड में होगी और उनकी जगह करण जौहर लेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है। पिछले कई वर्षों से शो की होस्टिंग सलमान खान कर रहे हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। हर सीजन में वह अपने होस्टिंग के अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि दबंग खान अब इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। वह सीधे फिनाले एपिसोड में ही नजर आएंगे।

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो सलमान खान अब वीकएंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। वहीं, अब दबंग खान की वापसी सीधे फिनाले एपिसोड में होगी और उनकी जगह करण जौहर लेंगे। इसका मतलब यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी' के होस्ट करण जौहर एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले भी जब सलमान खान की तबीयत खराब हुई थी, तो करण जौहर ही घरवालों की क्लास लगाते नजर आए थे। हालांकि कुछ एपिसोड बाद ही सलमान खान ने शो में वापसी कर ली थी।
Adil-Rakhi: इनकार के बाद अब आदिल ने किया राखी के साथ अपने निकाह को कबूल, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने की वजह से ही इसे अलविदा कहने का फैसला किया है। ऐसे में यह हफ्ता सलमान खान का आखिरी वीकएंड का वार हो सकता है। अब वह सीधे फिनाले में विनर के नाम की घोषणा करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

Rajeev Sen: ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने की सलामती की दुआ
 
वहीं, शो की बात करें तो इस बार 'बिग बॉस 16' के घर से दोबारा वाइल्ड कार्ड के तौर पर शामिल होने वाली श्रीजिता डे बेघर हो गई हैं। इसके अलावा अब्दु रोजिक भी अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते शो को बीच में ही छोड़कर चले गए हैं। शो को मिले एक्सटेंशन के बाद से ही अब्दु के शो से बाहर जाने की खबरें सामने आ रही थीं। वहीं, अब्दु के चले जाने से सभी कंटेस्टेंट का मायूस हो गए।
Box Office Report: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई लकड़बग्घा और कुत्ते, वरिसु-थुनिवु का टशन बरकरार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें