फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: निमृत कौर ने नेशनल टीवी पर दीं प्रियंका चाहर को गालियां, थप्पड़ मारने की भी कही बात

Mon, 07 Nov 2022 12:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' का घर अखाड़े में तब्दील हो गया है। एक तरफ सलमान खान कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ शो में नजर आ रहे सभी सितारे भी एक-दूसरे से भिड़ने का मौका नहीं छोड़ रहे। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती हुई दिख रही है। इतना ही नहीं, प्रियंका अपने सबसे अच्छे दोस्त अंकित से भी झगड़ पड़ती है, जिसके बाद वह बुरी तरह रोती हुई नजर आईं। 

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और निमृत एक-दूसरे को सुनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निमृत चिल्ला-चिल्ला कर घर में कहती हैं कि मैं उसके थप्पड़ मार दूंगी। वह शालिन के सामने आकर कहती हैं, 'मैं उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दूंगी।' इसके बाद वह अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करती हैं। वहीं, गुस्से में भड़की हुईं प्रियंका कहती हैं, 'जाओ यहां से जाओ यहां से।'

यह भी पढ़ें:- Vijay Devarakonda: लाइगर के फ्लॉप होने के बाद भी विजय देवरकोंडा ने नहीं मानी हार, बोले- मैं कहीं गया ही नहीं..

इस झगड़े के बाद प्रोमो में प्रियंका का ब्रेकडाउन दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रोते हुए अंकित के सामने कहती हैं कि मेरे लिए कोई भी उसके (निमृत) सामने खड़ा नहीं हुआ। इसके आगे वह कहती हैं, 'मैं दिल से चाहती हूं कि तुम्हारे कोई और दोस्त बन जाए ताकि मेरा पीछा छूट जाए।' इस दौरान वह अंकित के सामने हाथ तक जोड़ देती हैं। इसके बाद अंकित का गुस्सा भी फूट पड़ता है। वह प्रियंका से कहते हैं कि तुम अपना देखो। इसके जवाब में प्रियंका भी बोल पड़ती हैं कि अगर अपना देखा होता तो मेरा यहां इतना मजाक नहीं बनता। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में, हिंदी में एक साथ आठ मूवी देंगी दस्तक

विज्ञापन

बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में अब्दु रोजिक कैप्टन बने हुए हैं, जिसके बाद उनका झगड़ा अर्चना गौतम से हुआ। बीते एपिसोड में अब्दु का गुस्सा अर्चना पर फट पड़ा था। रविवार के एपिसोड में अर्चुना ने अब्दु को देखकर कहा था कि एक महीना हो गया इसे। कब तक मेहमान बनकर रहेगा। अर्चुना की इस बात पर अब्दु भड़क गए थे और उन्होंने ही अर्चना की जबान को कैंची से काट देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें