'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का खूबसूरत प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और अंकित एक साथ बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अंकित से कहती हैं कि मैं लड़कर तुझसे प्यार करना छोड़ दूंगी क्या। मैं सोचती हूं कि मैं तेरे साथ हमेशा रहूं। इस पर अंकित कहते हैं कि तू यह दिखा रही है कि मैं गलत हूं? लेकिन मैं भी हर्ट होता हूं। इस वीडियो में दोनों के कई सारे क्लोज मोमेंट्स को भी जोड़ा गया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Box Office Report: 'कांतारा' के आसपास भी नहीं फटक रही 'डॉक्टर जी', अब राम भरोसे है 'गॉडफादर' और 'विक्रम वेधा'
बता दें कि बीते एपिसोड में 'बिग बॉस' ने दो कंटेस्टेंट्स को सजा सुनाई है। हुआ ये कि 'बिग बॉस' घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और पूछते हैं कि किन सदस्यों का घर में योगदान कम रहा है? 'बिग बॉस' के इस सवाल पर सभी मान्या और सुम्बुल का नाम लेते हैं। तभी बिग बॉस कहते हैं कि सुम्बुल और मान्या आप घरवालों की नजर में गायब ही हैं तो अगले आदेश तक फेस मास्क लगाए रहें। इसके बाद दोनों घर में फेस मास्क लगाकर घूमती हैं।